back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बदतर आर्थिक हालात के बीच पाकिस्तान को तीन साल में चुकाने होंगे 77.5 अरब डालर के बाहरी कर्ज

कर्ज के रूप में 77.5 अबर डॉलर का भुगतान अगले तीन वर्षों में चीन के वित्तीय संस्थानों, निजी लेनदारों और सऊदी अरब को किया जाएगा।

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान की बदतर आर्थिक हालात के बीच अगले तीन साल में देश को बाहरी कर्ज के लिए 77.5 अरब डॉलर चुकाने होंगे। ऐसे हालात में आने वाले समय में अर्थव्यस्था को लेकर विश्लेषकों ने चिंता जताई है। यूएस इंस्टीट्यूट आफ पीस (यूएसआइपी) के अनुसार अप्रैल 2023 से जून 2026 तक पाकिस्तान को 77.5 अरब डालर का बाहरी कर्ज चुकाने होंगे।

इन देशों को वापस करना है पैसा

कर्ज के रूप में 77.5 अबर डॉलर का भुगतान अगले तीन वर्षों में चीन के वित्तीय संस्थानों, निजी लेनदारों और सऊदी अरब को किया जाएगा। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए यह एक भारी बोझ है। यूएसआइपी ने अपने विश्लेषण में कहा है कि इस बात का वास्तविक खतरा है कि पाकिस्तान अपने कर्ज पर चूक कर सकता है। इसके चलते पहले से ही बढ़ते आतंकवाद के बीच राजनीतिक उथल-पुथल तेज हो सकती है।

23 करोड़ की आबादी वाला देश तंगहाली से जूझ रहा

23 करोड़ आबादी वाला परमाणु-सशस्त्र पाकिस्तान अपने बाहरी ऋण दायित्वों को पूरा करने में असमर्थ होने के कारण उस पर डिफॉल्टर होने का खतरा मंडरा रहा है। वहीं पाकिस्तान में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। नकदी की कमी से पकिस्तान से आयात बाधित होने के साथ ही जरूरी वस्तुओं के दाम और बढ़ जाने का खतरा है। इतना ही कुछ वस्तुओं की कमी भी हो सकती है। श्रीलंका में हम यह स्थिति देख चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह चुका दिया है, लेकिन आपकी ट्रांसयूनियन सिबिल रिपोर्ट में वह अब भी एक्टिव दिख रहा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...