Earthquake Update: टोंगा में आया 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, फैजाबाद में महसूस किए गए झटके

अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जानकारी दी कि अफगानिस्तान में गुरुवार की सुबह 5.51 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए।
Earthquake Update: टोंगा में आया 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, फैजाबाद में महसूस किए गए झटके

नुकूआलोफा, एजेंसी। दक्षिण प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश टोंगा तेज भूकंप से हिल गया। रिक्टर पर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.6 दर्ज की गयी। अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक टोंगा के हिहिफो से 95 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के कारण 210.1 किलोमीटर गहराई तक पृथ्वी हिल गयी। भूकंप से अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं आई है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

फैजाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए

अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जानकारी दी कि अफगानिस्तान में गुरुवार की सुबह 5.51 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.5 दर्ज की गयी। अफगानिस्तान में आए भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in