back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिका- चीन गुब्बारा अटैक: चीन का दावा बेबुनियाद, एलियंस अथवा दूसरे ग्रह से संबंधित गतिविधि होने की आशंका

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के रणनीतिक संयोजक जॉन किर्बी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा- 'हम चीन के ऊपर कोई निगरानी गुब्बारा और कोई विमान नहीं उड़ा रहे हैं। बीजिंग का ऐसा दावा बेबुनियाद है।

 वाशिंगटन, एजेंसी। व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि चीन के हवाई क्षेत्र के ऊपर कोई भी अमेरिकी गुब्बारा नहीं उड़ रहा है। व्हाइट हाउस ने बीजिंग के इस तरह के दावे को खारिज करते हुए यह बात कही। साथ ही व्हाइट हाउस ने यह भी कहा कि हाल ही में अमेरिकी हवाई क्षेत्र में ऊंचाई पर उड़ रही तीन वस्तुओं को मार गिराने के मामले में एलियंस (दूसरे ग्रह के प्राणी) अथवा दूसरे ग्रह की गतिविधि से संबंधित कोई संकेत नहीं मिले हैं।

चीन के ऊपर कोई निगरानी गुब्बारा और कोई विमान नहीं उड़ा रहे

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के रणनीतिक (संचार)संयोजक जॉन किर्बी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा- ‘हम चीन के ऊपर कोई निगरानी गुब्बारा और कोई विमान नहीं उड़ा रहे हैं। बीजिंग का ऐसा दावा बेबुनियाद है। ‘

अमेरिका ने अनुमति के बिना 10 से अधिक बार गुब्बारे उसके हवाई क्षेत्र में भेजे

इससे पहले चीन ने आरोप लगाया था कि पिछले साल अमेरिका ने उसकी अनुमति के बिना 10 से अधिक बार गुब्बारे उसके हवाई क्षेत्र में भेजे। उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमन ने एक अन्य संवाददाता सम्मेलन में कहा-‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के ऊपर अमेरिकी सरकार के कोई गुब्बारे नहीं हैं।’

अटकलबाजी शुरू हो गई कि यह एलियंस अथवा दूसरे ग्रह से संबंधित गतिविधि है

इसके अलावा व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां पियरे ने संवाददाताओं से कहा-‘हाल ही में तीन वस्तुओं को मार गिराने के मामले में एलियंस अथवा दूसरे ग्रह की गतिविधि के बारे में कोई संकेत नहीं है।’ अमेरिका में रविवार को तीसरी अज्ञात वस्तु मार गिराए जाने के बाद अटकलबाजी शुरू हो गई कि यह एलियंस अथवा दूसरे ग्रह से संबंधित गतिविधि है।

चीन का जासूसी गुब्बारा भारत पर रख रहा है पैनी नजर, सैन्य क्षमता की ले रहा है जानकारी

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...