back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चार दिन के अपने बच्चे को रोता छोड़, एक बेबस माँ को पाकिस्तान से पड़ा भागना

पाकिस्तान में अपने चार दिन के बच्चे को छोड़कर भारत में आने वाली इस बेबस माँ ने बताया कि वो इस बच्चे को पैदा होने से पहले वहां से निकलना चाहते थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पाकिस्तान से आए एक ऐसे ही परिवार ने अपनी दुखभरी दास्तां सुनाई, जिसे अपने 4 दिन के बच्चे को पाकिस्तान में रोता छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी।

पाकिस्तान से आकर हिंदू समुदाय के कई सैकड़ों लोग राजस्थान के जोधपुर में चोखां की न्यू बकरी मंडी शहर से 10 किमी दूर अस्थायी घर बना कर रहे हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि इनमें से कई लोगों के घर को सरकार ने अवैध घोषित कर तोड़ दिया, जिसके बाद उन्हें खुले आसमान के नीचे चिलचिलाती गर्मी में रहने पर मजबूर होना पड़ा। इनमें से ही एक ऐसा परिवार है, जिसे अपने चार साल के बच्चे को पाकिस्तान में ही छोड़ना पड़ा। इसके पीछे की वजह वो बताते हैं कि वहां पर धर्म परिवर्तन, रेप जैसी घटनाएं होती हैं।

पाकिस्तान में छोड़ना पड़ा 4 दिन के बच्चे को

पाकिस्तान में अपने चार दिन के बच्चे को छोड़कर भारत में आने वाली इस बेबस मां ने बताया कि वो इस बच्चे को पैदा होने से पहले वहां से निकलना चाहते थे। लेकिन वीजा की वजह से टाइम लग गया। उन्होंने बताया कि इसी बीच बच्चे की डिलीवरी हो गई।

बच्चे को छोड़ने के पीछे की बताई वजह

इस परिवार का कहना है कि वहां पर हिंदू लोगों को आसानी से वीजा नहीं मिलता है, अगर मिलता भी है तो एक परिवार के कुछ लोगों को ही वीजा दिया जाता है, ताकि परिवार के अन्य लोग भी ना जके। इसी वजह से जब वीजा मिला तो बच्चे का वीजा नहीं लगा और उसे वहीं पर रिश्तेदार के पास छोड़कर आना पड़ा। महिला के पति ने बताया कि आज भी जब बच्चे को वीडियो पर देखती है तो उसकी याद में रो-रो कर बुरा हाल हो जाता है। उन्होंने बताया कि बच्चे की माँ उसकी याद में तड़पती रहती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...