Russia Wagner Rebel: वैगनर की बगावत पर पुतिन की हुंकार, कहा- गद्दारों को मिलेगी सजा

पुतिन ने देश को संबोधित करते हुए कहा, वैगनर प्रमुख ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के चलते रूस के साथ विश्वासघात किया है।
Putin
Putin

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच होने वाले युद्ध ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. रूस के लिए यूक्रेन में लड़ाई लड़ने वाले भाड़े के सैनिकों के वैगनर समूह के चीफ ने पुतिन के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया है। वैगनर आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने कहा है कि रूस के 25,000 सैनिक मरने के लिए हम तैयार हैं और वे रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए लगातार आगे बढ़ रहे हैं। वैगनर समूह के विद्रोह के बाद रूस की राजधानी मॉस्को में टैंक और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

क्या है ये वैगनर ग्रुप?

वैगनर समूह को आधिकारिक तौर पर PMC वैगनर कहा जाता है। यह समूह 2014 में पहली बार चर्चा में आया था। तब यह समूह पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थक अलगाववादियों की मदद कर रहा था। इस संगठन पर दुनियाभर के अलग-अलग देशों में रूसी सरकार के लिए छद्म युद्ध लड़ने के आरोप लगाऐं थे। कहा जाता है कि यह संगठन लीबिया, सीरिया, मोजाम्बिक, माली, सूडान और मध्य अफ्रीका के देशों के गृह युद्ध में शामिल था। 2015 से 2018 के बीच वैगनर ग्रुप रूस की सेना और बशर अल-असद की टुकड़ियों के साथ भी लड़ा है। बताया गया था कि रूस ने किराए पर काम करने वाले हत्यारों के समूह- वैगनर ग्रुप को जेलेंस्की की हत्या का जिम्मा सौंपा था।

वैगनर ने पीठ में भोंका छुरा - पुतिन

पुतिन ने देश को संबोधित करते हुए कहा, वैगनर प्रमुख ने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के चलते रूस के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा, वैगनर ने रूस को धोखा दिया। उन्होंने सेना की पीठ में छुरा भोंका। वैगनर विद्रोह रूस के लिए घातक है। पुतिन ने वैगनर समूह के गद्दारों को सजा देने का संकल्प ले लिया है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा ने कि रोस्तोव में स्थिति जटिल बनी हुई है। रोस्तोव में नागरिक और सैन्य प्रशासन का काम अवरुद्ध है। जिन लोगों ने विद्रोह शुरू किया, उन्होंने रूस को धोखा दिया है। उनके खिलाफ हम कड़ी कार्रवाई करेंगे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अपने संबोधन में कहा, सेना के खिलाफ हथियार उठाने वाला हर कोई देशद्रोही है। सेना को इससे निपटने के सभी जरूरी आदेश दे दिए हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in