back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM मोदी का कांग्रेस पर बड़ा आरोप कहा- ये लोग आतंक और आतंकवादियों पर मौन क्यों ?

नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर आतंक और आतंकवादियों के तुष्टीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने दिल्ली के बाटला हाउस में हुई मुठभेड़ का जिक्र किया।

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर आतंक और आतंकवादियों के तुष्टीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने दिल्ली के बाटला हाउस में हुई मुठभेड़ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सुनकर कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता की आंखों में आंसू आ गए थे। यह लोग सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक में देश की सेनाओं के सामर्थ्य पर सवाल खड़ा करते हैं।

आदिवासियों के लिए 400 से अधिक एकलव्य मॉडल स्कूल बनें

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक चुनावी जनसभा में कहा कि आजादी के अमृतकाल में कर्नाटक का यह पहला चुनाव है। यह चुनाव तय करेगा कि अगले 25 वर्षों में कर्नाटक विकास की किस ऊंचाई को छू लेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस पर जनता से झूठे वादे करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी उनकी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों का मुकाबला नहीं कर सकती। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने आदिवासियों के लिए 400 से अधिक एकलव्य मॉडल स्कूल बनाए। वहीं कांग्रेस सरकार ने बच्चों के यूनिफॉर्म में भी घोटाला कर दिया।

भाजपा सरकार का संकल्प अपर भद्रा सिंचाई परियोजना को पूरा करना

विपक्षी कांग्रेस और जनता दल सेक्यूलर की प्राथमिकता में राज्य का विकास ना होने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों दलों से जनता को सावधान रहना चाहिए। यह दिखावे के लिए दो हैं जबकि इनकी करतूतें एक जैसी हैं। यह दोनों ही भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति करते हैं और समाज को बांटते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प अपर भद्रा सिंचाई परियोजना को पूरा करना है। इसके लिए साढ़े 5 हजार करोड़ का बजट तय किया गया है। कांग्रेस और जनता दल सेक्यूलर ने हमेशा इस परियोजना को नजरअंदाज किया है। ये दोनों दल किसानों की चिंता नहीं करते। प्रधानमंत्री ने भाजपा के संकल्प पत्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसमें कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाने, आधुनिक ढांचागत सुविधा तैयार करने और महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नोएडा से कटेगा राजनाथ सिंह के बेटे का टिकट? बृजभूषण सिंह की बेटी शालिनी बन सकती हैं उम्मीदवार, जानिए क्या एक ही परिवार से...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है। बीजेपी के पूर्व सांसद Brij Bhushan Sharan Singh...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵