Modi in Bhopal: PM का विपक्ष की एकता पर कड़ा प्रहार, विपक्षी एकजुटता को बताया भ्रष्टाचार की गारंटी

PM Modi in Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष की एकजुटता पर तीखा हमला बोला।
PM Modi (photo : twitter)
PM Modi (photo : twitter)

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कई बड़े मुद्दों पर बात की। इसी क्रम मे पीएम मोदी ने देश में समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा बयान दिया है। पीएम ने कहा, जैसे एक घर दो कानूनों से नहीं चल सकते, ठीक उसी तरह से एक देश में दो कानून नहीं हो सकते हैं। आपको बता दें आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से एक साथ 5 नई वंदेभारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भोपाल के नेहरू स्टेडियम में आयोजित 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' (Mera Booth Sabse Mazboot) संवाद कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के करीब 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही संवाद किया।

विपक्षी एकजुटता को बताया भ्रष्टाचार की गारंटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष की एकजुटता पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2024 में भाजपा की प्रचंड विजयी तय है। इस वजह से सभी विपक्षी बौखलाए हुए हैं। इस वजह से उन्होंने तय किया है कि चुनाव से कुछ महीने पहले किसी भी तरीके से जनता को गुमराह करके कुछ लोगों को बरगलाकर, झूठे आरोप लगाकर, सत्ता हासिल कर ली जाए। पीएम मोदी ने कहा कि आजकल बार-बार एक शब्द पापुलर हो रहा है- गारंटी। कुछ दिन पहले विपक्ष के नेताओं का एक फोटो ऑप कार्यक्रम हुआ था। इस बैठक में शामिल ये सारे विपक्षी दल भ्रष्टाचार की गारंटी है, ये गारंटी हैं लाखों-करोड़ रुपयों के घोटालों की। इनके इतिहास को देखेंगे तो पता चलेगा कि वह सब मिलकर कम से कम 20 लाख करोड़ रुपये के घोटालों की गारंटी है। कांग्रेस का अकेले ही लाखों करोड़ का घोटाला है। 1.86 लाख करोड़ रुपये का कोयला घोटाला, 1.76 लाख करोड़ रुपये का 2जी घोटाला, 70 हजार करोड़ रुपये का कॉमनवेल्थ घोटाला शामिल है। 10 हजार करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला ये सब।

यूनिफार्म सिविल कोड पर बोले मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "यूनिफार्म सिविल कोड के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है। जैसे एक घर में दो कानून से घर नहीं चल सकता। वैसे भारत के संविधान मे भी नागरिक के समान अधिकार की बात की गयी है। वोट बैंक की राजनीति हो रही है। मुस्लिम राजनीति के शिकार हो रहे हैं। कुछ लोग तुष्टीकरण की राजनीति करके देश को तोड़ते है। बीजेपी कैडर मुस्लिम को जाकर इस बात को समझाए।

Related Stories

No stories found.