Mukhtar Ansari Death: दहशत का पर्याय बना मुख्तार खुद डर से मर गया! पूर्व डीएसपी का दावा

Mukhtar Ansari Death Update: कुख्यात मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर सबसे चौंकाने वाली बात सामने है। लोगों में दहशत कायम कर राजनीति में एंट्री करने वाले इस शख्स की मौत की वजह डर बताई जा रही है।
मुख्तार अंसारी।
मुख्तार अंसारी। @asadowaisi एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। पूर्वांचल के माफिया, बाहुबली और पूर्व विधायक-सांसद मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात मौत हो गई। बांदा की जेल में बंद मुख्तार को दिल का दौरा पड़ा था। बता दें बृजेश सिंह की गैंग का सफाया कर मुख्तार ने पूर्वांचल में वर्चस्व कायम किया था। दर्जनों हत्याएं, अपहरण को अंजाम देने वाले इस शख्स का आतंक पूर्वांचल के अलावा पश्चिमी यूपी और पंजाब के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका था। आतंक का पर्याय कहा जाने वाला यह शख्स खुद डर से मर गया। ऐसा दावा पूर्व डीएसपी ने किया है।

मुख्तार पर डर हावी हो गया था : शैलेंद्र सिंह

पूर्व डीएसपी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ईमानदारी से फर्ज निभाएगी तो कोई क्राइम नहीं हो सकता है। सरकार सही काम करती है, तब अफसर अपना काम करते थे। इन्होंने दावा किया कि जो जैसा करता है, वैसा ही भुगता है। उस पर डर हावी हो गया था। आखिरकार उसे हार्ट अटैक हो गया। पूर्व डीएसपी के मुताबिक मुख्तार को हमेशा यह डर लगता रहता था कि कोई उसे मार देगा। उसके खाने में जहर है।

एक सप्ताह पहले लिखा था पत्र

मुख्तार ने एक सप्ताह पहले पत्र लिखकर धीमा जहर देने की शिकायत की थी। कुख्यात का कहना था कि उसके खाने में धीमा जहर दिए जा रहा है। इसकी जांच कराने की भी उसे मांग की थी। हालांकि जेल प्रशासन या सरकार ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की थी।

मुख्तार की मौत पर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचा पीड़ित परिवार

मुख्तार अंसारी पर पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की हत्या का आरोप था। अब मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कृष्णानंद के बेटे पीयूष राय और पत्नी अलका राय आज काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। बता दें आज यह कुख्यात दोपहर में सुपुर्द-ए-खाक होगा। कब्रिस्तान में मुख्तार का कब्र बना दिया गया है। वहीं, मुख्तार परिवार के वकील ने हाईकोर्ट में बेटे को जेल से रिहा कर जनाजे में शामिल होने के लिए अर्जी डाली है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in