back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पाकिस्तान: खाई में गिरी बस, 15 लोगों की हुई मौत और 64 हुए घायल

आपातकालीन बचाव सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ ने बताया कि ब्रेक के काम बंद कर देने के कारण दुर्घटना हुई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मृतकों और कई घायलों को बस काटकर बाहर निकालना पड़ा।

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बारातियों से भरी बस खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 64 लोग घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब लाहौर से 240 किलोमीटर पहले कल्लार कहार क्षेत्र में बस खाई में जा गिरी। बस इस्लामाबाद से लाहौर जा रही थी। जानकारी के मुताबिक इस्लामाबाद से बारातियों को लेकर लाहौर जा रही तेज रफ्तार बस कई वाहनों से टकराकर खाई में गिर गई।

मृतकों और कई घायलों को बस काटकर बाहर निकालना पड़ा

राहत-बचाव सेवा के प्रभारी मोहम्मद फारुक ने सोमवार को बताया कि तेज रफ्तार बस सामने से आ रहे तीन वाहनों से टकराई और फिर खाई में गिर गयी। आपातकालीन बचाव सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ ने बताया कि ब्रेक के काम बंद कर देने के कारण दुर्घटना हुई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि मृतकों और कई घायलों को बस काटकर बाहर निकालना पड़ा।

घटना में 15 लोगों की मौके पर हुई मौत
चकवाल के उपायुक्त कुरात-उल-ऐन ने बताया कि घटना में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। 64 घायलों को रावलपिंडी और इस्लामाबाद के अस्पतालों में भेजा गया है। उनमें 11 की हालत गंभीर है। इस कारण मृतक संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है।

हादसे में मरने वाले में 6 महिलाएं थी

हादसे में अब तक मारे गए 15 लोगों में छह महिलाएं शामिल हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों से घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन भिड़े, आग में झुलसकर 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घने कोहरे के चलते मंगलवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...