back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इजरायल-ईरान तनाव के बीच भारत का साहसी कदम, ईरान में तैनात किए भारतीय युद्धपोत, क्या यह भारत की कूटनीति है?

इजरायल-ईरान दोनो देशों में बढ़ते तनाव के बीच भारत अपने युद्धपोत को ईरान भेज रहा है। भारत ने ईरान के चाबहार पोर्ट पर भी बहुत बड़ा निवेश किया है। इससे पहले भारत ने रूस से कच्चे तेल का आयात जारी रखा था।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय नौसेना के तीन युद्धपोत ईरान के बंदरगाह पहुंच गए हैं। भारत और ईरान की नौसेनाएं मिलकर फारस की खाड़ी में अभ्यास करेंगी। भारतीय युद्धपोतों का स्वागत ईरानी युद्धपोत जेराह ने किया।

कौन-कौन से युद्धपोत पहुंचे?

भारतीय नौसेना ने ईरान के लिए अपने तीन प्रशिक्षण युद्धपोत भेजे हैं: आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दुल, और आईसीजीएस वीरा।

समुद्री सहयोग बढ़ाना मकसद

भारत और ईरान के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। इससे पहले, मार्च में ईरानी प्रशिक्षण फ्लोटिला जहाज बुशहर और टोनब मुंबई आए थे। फरवरी में, ईरानी जहाज डेना ने भारतीय नौसेना के अभ्यास में भी हिस्सा लिया था।

कैसे हैं भारत के रिश्ते

भारत के ईरान और इजरायल दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं। इजरायल के साथ नजदीकी और ईरान के साथ अभ्यास को भारत की संतुलित विदेश नीति के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की थी। भारत ने ईरान के चाबहार पोर्ट पर भी बहुत बड़ा निवेश किया है।

भारत का साहसिक कदम

इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान के साथ अभ्यास करना भारत का एक साहसिक कदम माना जा रहा है। इससे पहले, भारत ने यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस से कच्चे तेल का आयात जारी रखा था। यह भारत की तटस्थ विदेश नीति का एक अच्छा उदाहरण है।

पहले चीफ और अब उत्तराधिकारी का किया खात्मा

इजरायल हिजबुल्लाह के बीच तनाव इतना बढ़ गया है कि उसका रुकना नमुमकिन-सा लग रहा है। इजरायल ने 27 सितंबर को हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया था। नसरल्लाह की मौत के बाद हिजबुल्लाह ने हाशेम सफीद्दीन को अपना उत्तराधिकारी बनाया था। अब खबर आ रही है कि इजरायल ने हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारी हाशेम सफीद्दीन को भी मार गिराया है। हाशेम सफीद्दीन का मरना हिजबुल्लाह के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵