भारतीय मूल की अरुणा मिलर और विवेक मुलक को अमेरिका में बड़ी जिम्मेदारी, रचा इतिहास

भारतीय मूल के दो अमेरिकियों को बड़ी जिमेमेदारी दी गई है। अरुणा मिलर और विवेक मुलक को मैरीलैंड और मिसौरी राज्यों के उपराज्यपाल और वित्त मंत्री के रूप में शपथ ली है। भारतीय मूल की अरुणा मिलर ने अमेरिका के मैरीलैंड राज्य की पहली इंडियन अमेरिकन लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं।
Vivek Mulak and Mike Parson
Vivek Mulak and Mike ParsonGovernor Mike Parson Twitter

मैरीलैंड राज्य की 10वीं लेफ्टिनेंट गवर्नर बनीं हैं अरुणा मिलर।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। अरुणा मिलर मैरीलैंड राज्य की 10वीं लेफ्टिनेंट गवर्नर बन गईं हैं। 58 वर्षीय अरुणा मिलर का जन्म भारत के हैदराबाद में हुआ था। वे अपने परिवार के साथ 1972 में अमेरिका गई थीं।वो साल 2000 में अमेरिका की नागरिक बन गई।

मिसौरी राज्य में पहले गैर अमेरिकी कोषाध्यक्ष (वित्त मंत्री) बने विवेक मुलक

भारतीय मूल के 45 साल के विवेक मुलक यूएस के मिसौरी राज्य में पहले गैर अमेरिकी वित्त मंत्री बन गए हैं। मिसौरी के गर्वनर माइक पार्सन ने खुद ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। पार्सन ने एक ट्वीट में कहा कि मैं विवेक मलिक को मिसौरी का वित्त मंत्री नियुक्त कर रहा हूं। आपको बतादें कि विवेक मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने 2002 में अमेरिका में साउथ ईस्ट मिसौरी स्टेट युनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है, और बाद में उन्हें वहीं की नागरिकता मिल गई।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in