back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PM Modi और Zelenskyy की तीन महीने में तीसरी मुलाकात, ऐसा क्या हुआ कि यूक्रेन ने फिर मांगा समय?

PM Modi ने अमेरिकी यात्रा के आखिरी दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy से मुलाकात की। यह दोनों नेताओं की तीन महीने में तीसरी मुलाकात है। यह मुलाकात यूक्रेन की ओर से PM मोदी ने की थी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी तीन दिवसीय अमेरिकी यात्रा के आखिरी दिन सोमवार को न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy से मुलाकात की। यह दोनों नेताओं की तीन महीने में तीसरी बार हुई मुलाकात है।

जेलेंस्की से यूक्रेन के अनुरोध पर की गई मुलाकात


विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह बैठक यूक्रेन की ओर से किए गए अनुरोध पर आयोजित की गई थी। बता दें कि दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जेलेंस्की से मुलाकात कर तस्वीरें शेयर की है।


आपको बता दें कि पिछले महीने, पीएम मोदी ने यूक्रेन का दौरा किया था और इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले थे।

PM Modi ने जेलेंस्की के साथ शेयर की तस्वीरें 


PM मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। साथ ही सोशल मीडिया प्लाटफर्म X पर उन्होंने लिखा, ‘हम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यूक्रेन में संघर्ष का शीघ्र समाधान चाहते हैं। भारत ने शांति और स्थिरता के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की है।’

PM Modi और Zelenskyy गले मिलते नजर आए


मुलाकात के दौरान, पीएम मोदी और जेलेंस्की एक-दूसरे को गले मिलते और हाथ मिलाते हुए दिखाई दिए। जेलेंस्की ने यूक्रेन के संघर्ष के प्रति भारत की चिंता और शांति लाने के प्रयासों की तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि वे हमेशा शांति के पक्षधर रहे हैं और कई विश्व नेताओं से बात की है, जो इस बात पर सहमत हैं कि युद्ध खत्म होना चाहिए।

मानवता की सफलता युद्ध में नहीं, बल्कि एकता में है- पीएम मोदी


यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी पीएम मोदी की यूक्रेन यात्रा की सराहना की है। पीएम मोदी ने सोमवार को अमेरिका के एक सम्मेलन में कहा कि मानवता की सफलता युद्ध में नहीं, बल्कि एकता में है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

भारतीय एंबेसी ने की एडवाइजरी जारी, बढ़ते US-ईरान तनाव के बीच भारतीयों से तुरंत ईरान छोड़ने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 23 फरवरी 2026 को एक अहम एडवाइजरी जारी...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...