back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने कहा- अब नहीं मिलेगा हज यात्रियों को सिम कार्ड और सउदी करेंसी

हाल ही जारी हुए निर्देश के मुताबिक इस बार हज कमेटी ऑफ इंडिया यात्रियों को सिम कार्ड नहीं देगा। हज यात्रियों को अपने साथ सिम कार्ड ले जाना होगा।

जयपुर, एजेंसी। हज-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख दस मार्च तक है, लेकिन केंद्रीय हज कमेटी की ओर से बार-बार जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। आवेदकों का कहना है कि सभी दिशा-निर्देश जल्द से जल्द लागू हो। हाल ही जारी हुए निर्देश के मुताबिक इस बार हज कमेटी ऑफ इंडिया यात्रियों को सिम कार्ड नहीं देगा। हज यात्रियों को अपने साथ सिम कार्ड ले जाना होगा। सऊदी अरब में भी वह सिम कार्ड आसानी से खरीद सकते हैं। रियाल मुद्रा भी इस बार यात्रियों को नहीं दी जाएगी। ऐसे में यात्रियों को सउदी अरब पहुंचने पर मुद्रा का आदान प्रदान करने से अधिक राशि देनी होगी।

दूसरी किश्त एक लाख 70 हजार रुपये मार्च के अंतिम दिन तक जमा करनी होगी।

हज यात्रियों को चयन खुर्रे यानि लॉटरी से होगा। राजस्थान राज्य हज कमेटी के अधिकारियों के मुताबिक लॉटरी 17 मार्च से 20 मार्च तक खुलेगी। नाम आने के बाद हज यात्री को पहली किश्त 81 हजार 500 रुपये 24 मार्च से पहले जमा करनी होगी। 27 मार्च तक पहली किश्त की रसीद, पासपाेर्ट, चिकित्सा प्रमाणपत्र और हज आवेदन फॉर्म के साथ 27 मार्च तक राज्य हज कमेटी को भेजने होंगे। हज यात्रियों को दूसरी किश्त एक लाख 70 हजार रुपये मार्च के अंतिम दिन तक जमा करनी होगी। हज की अंतिम किश्त मक्का और मदीना में रिहाइश, ट्रांसपोर्ट, हवाई जहाज का किराया के साथ अंतिम किश्त जमा करनी होगी। यह किश्ते आनलाइन या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में जमा करनी होगी।

सभी यात्रियों को नई व्यवस्था के तहत प्रति व्यक्ति 1500 रियाल की व्यवस्था करनी होगी

राज्य हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी महमूद अली खान ने बताया कि यात्रियों को उड़ान स्थल पर विदेशी मुद्रा यानि सऊदी रियाल उपलब्ध कराने की व्यवस्था समाप्त कर दी है। ऐसे में सभी यात्रियों को नई व्यवस्था के तहत प्रति व्यक्ति 1500 रियाल की व्यवस्था व्यक्तिगत स्तर पर खुद ही करनी होगी। अगर कोई इससे ज्यादा पैसा ले जाने का इच्छुक है तो उसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से निर्धारित शर्तों का अनुपालन करना होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में छोटे नोटों की किल्लत, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों में आयी भारी कमी, ग्रामीण इलाके ज्‍यादा प्रभावित

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में 10, 20 और 50 रुपये के नोट की किल्लत गंभीर रूप ले रही है। अखिल भारतीय...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵