back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वेस्ट बैंक शूटिंग मामले में UN ने बुलाई Enquiry, इजरायली सेना पर लगा अमेरिकी नागरिक को गोली मारने का आरोप

इजराइल की सेना ने कहा है कि वह "उन रिपोर्टों पर गौर कर रही है कि क्षेत्र में गोलीबारी के परिणामस्वरूप एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई"

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इजराइल में सेना की कथित गोलीबारी में दोहरी नागरिकता वाली लड़की आयसेनुर एजगी ईगी की सिर में गोली लगने के कारण मौत हो गई। इजराइल की सेना ने कहा है कि वह “उन रिपोर्टों पर गौर कर रही है कि क्षेत्र में गोलीबारी के परिणामस्वरूप एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई”।

सदमें में है परिवार

ईगी के परिवार वालों का कहना है कि वे इस बात से सदमे और दुःख में थे कि प्यारी और “बेहद भावुक मानवाधिकार कार्यकर्ता” की जान चली गई है। परिवार का कहना है कि वीडियो से पता चलता है कि वह एक इजरायली सैन्य शूटर की गोली से मारी गई थी और उन्होंने अमेरिका से जांच की मांग की है।

अमेरिका ने किया आग्रह

अमेरिका ने इजराइल से घटना की जांच करने का आग्रह किया है। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता सीन सैवेट ने कहा कि वाशिंगटन “एक अमेरिकी नागरिक की दुखद मौत से बहुत परेशान है।

घटना की जांच कर रहे हैं : आईडीएफ

इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। हालांकि, अमेरिकी दूतावास ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। डॉक्टर ने एजेंसी को बताया कि सिर में गोली लगने के बाद महिला को नब्लस के रफीदिया अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘हमने उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई।’ फिलिस्तीनी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 26 वर्षीय महिला, किसानों को इजराइली हिंसा से बचाना में लगी हुई थी।

अमेरिका के विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने घटना को दुखद बताया है। उन्होंने ईगी की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

रूसियों ने मेलिटोपोल में 3 इजराइलियों का अपहरण किया : यूक्रेन के डिप्टी पीएम

कीव, 22 मार्च (आईएएनएस)। यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरिना वीरेशचुक ने कहा है कि रूसी सेना ने तीन इजरायली नागरिकों का मेलिटोपोल शहर से...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...