नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (SPD) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में स्कोल्ज ने अपनी हार स्वीकार करते हुए अपने समर्थकों से कहा कि उनके सेंटर-लेफ्ट सोशल डेमोक्रेट्स के लिए “यह एक कड़वा चुनाव परिणाम है।” एग्जिट पोल में क्रिश्चियन सोशल यूनियन (CSU) की सहयोगी पार्टियां जीत की ओर बढ़ रही हैं। विपक्षी नेता फ्रेडरिक मर्ज जर्मनी के नए चांसलर होंगे। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार जर्मनी में दक्षिणपंथी सरकार बन रही है।
शोल्ज ने कहा- मैं खुद ज़िम्मेदार हूं
जर्मनी चुनाव परिणाम को लेकर जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह हार उनके लिए बहुत निराशाजनक है। साथ ही चांसलर ने पार्टी के सदस्यों से कहा कि चुनाव परिणाम खराब हैं और इसके लिए मैं खुद ज़िम्मेदार हूं। इस दौरान, उन्होंने विपक्षी नेता फ्रेडरिक मर्ज को बधाई भी दी।
फ्रेडरिक मर्ज ने जीत का दावा किया
फ्रेडरिक मर्ज ने कहा, “हमने इस बुंडेस्टैग चुनाव के लिए और सरकारी जिम्मेदारी संभालने के लिए खुद को बहुत अच्छी तरह से तैयार किया है। उनका लक्ष्य जल्द से जल्द एक स्थिर शासकीय गठबंधन बनाने का है, ताकि जर्मनी में एक नई सरकार का गठन हो सके।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी बधाई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जर्मनी के राष्ट्रीय चुनाव में क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन को उनकी जीत पर बधाई दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि ‘ऐसा लग रहा है कि जर्मनी में कंजर्वेटिव पार्टी ने बहुत बड़ा और बहुप्रतीक्षित चुनाव जीत लिया है। अमेरिका की तरह ही जर्मनी के लोग भी अनेक वर्षों से चले आ रहे नो कॉमन सेंस एजेंडे के अभाव वाले एजेंडे से तंग आ चुके हैं।
फ्रांस और यूक्रेन से मिली बधाई
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रेडरिक मर्ज को जीत के लिए बधाई दी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने भी मर्ज को उनकी जीत पर बधाई दी। साथ ही कहा कि ब्रिटेन नई सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक है ताकि उनके बीच पहले से ही मजबूत संबंध और मजबूत हो सकें। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि वह जर्मनी की नई सरकार के साथ मिलकर ‘जीवन की रक्षा’ करने के लिए तत्पर हैं।




