back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्रांस और ब्रिटेन ने ट्रंप के तानाशाह वाले बयान पर जताई हैरानी, ​​जेलेंस्की को दिया समर्थन

मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को चुनाव के बिना तानाशाह करार दिया था जिसपर अब कीर स्टारमर ने ज़ेलेंस्की को कॉल कर अपना समर्थन दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘तानाशाह’ बताने पर ब्रिटेन पीएम कीर स्टार्मर ने यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को फोन कर अपना समर्थन व्यक्त किया। स्टार्मर ने कहा, युद्ध के दौरान चुनावों को स्थगित करना ही सही है। इसी के साथ स्टार्मर ने ज़ेलेंस्की को सभी के साथ काम करने के आवश्यकता पर भी जोर दिया। 

कीर स्टारमर कॉल कर अपना समर्थन दिया है

मालूम हो कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को चुनाव के बिना तानाशाह करार दिया था जिसपर अब कीर स्टारमर ने उन्हें खुद कॉल कर अपना समर्थन दिया है और ज़ेलेंस्की को उनके उठाए कदम का सही करार दिया है। इसी के साथ स्टारमर कार्यालय द्वारा यूक्रेनी राष्ट्रपति के लिए बयान जारी कर उन्हें एक अलग सम्मान दिया है। 

कीर स्टार्मर ने जेलेंस्की को यूक्रेन नेता के रूप में समर्थन दिया है

डाउनिंग स्ट्रीट ने एक बयान जारी कर कहा, कीर स्टार्मर ने जेलेंस्की को यूक्रेन के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए नेता के रूप में समर्थन दिया है, और कहा हैं कि युद्ध के दौरान चुनावों को स्थगित करना एक सही कदम है, जैसा ब्रिटेन ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान किया था। 

यूक्रेन सम्मेलन की तैयारी कर रहा ब्रिटेन

वहीं, ब्रिटेन राष्ट्रपति के फोन पर बातचीत के बाद जेलेंस्की ने कहा, ब्रिटेन का समर्थन हमारे लिए काफी जरुरी है। ब्रिटेन नागरिकों ने हमारे देश और लोगों के प्रति जो सम्मान दिखाया, हम उसे कभी नहीं भूल सकते। इसी के साथ ब्रिटेन ने भी कहा, कि कीर स्टार्मर के अमेरिका दौरे के बाद, यूरोपीय संघ यूक्रेन सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी कर रहा है, क्योंकि यूरोप ट्रंप के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल में बदलती जमीनी स्थिति को समझने की कोशिश में लगा है। 

ट्रंप का बयान समझ से परे

इसी के साथ फ्रांस सरकार ने भी डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर हमला बोलते हुए कहा, ‘हम तो ट्रंप के इस तर्क को नहीं समझ पा रहे। यूरोप में यूक्रेन और उसके सहयोगी देश वाशिंगटन द्वारा सऊदी में शांति वार्ता आयोजित करने के फैसले से हम हैरान है। इसी के साथ फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल ने बताया कि, वे यूरोपीय नेताओं और नाटो सहयोगी कनाडा के साथ ए‍क अनौपचारिक बैठक करने वाले हैं, इसके बाद उनकी सोमवार को ब्रिटेन, इटली, जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड के साथ इसी तरह की एक और बैठक होगी। यूक्रेन के समर्थकों के लिए कीव को मजबूत स्थिति में लाने के लिए हर संभव प्रयास करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी देते हुए ये भी कहा कि, सभी को लगता है कि रूस शांति वार्ता करना चाहता है। लेकिन हमें इस बात पर बिल्कुल भी यकीन नहीं है। इसलिए हमें अभी शांत रहना चाहिए और यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ भड़का जनसैलाब, 200 शहरों में हड़ताल! एफिल टावर भी पड़ा ठप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका के बाद अब फ्रांस में आर्थिक नीतियों के खिलाफ जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। महंगाई, सामाजिक योजनाओं में...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...