back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चीन का जासूसी गुब्बारा भारत पर रख रहा है पैनी नजर, सैन्य क्षमता की ले रहा है जानकारी

हिंद-प्रशांत सुरक्षा मामलों के रक्षा सहायक मंत्री एली रैटनर ने कहा कि अमेरिका, भारत के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत कर रहा है। इससे चीन द्वारा पेश की जा रही चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।

वाशिंगटन, एजेंसी। हिंद-प्रशांत पर सीनेट की विदेश मामलों की उपसमिति की अध्यक्ष यंग किम ने चीन पर कांग्रेस में चर्चा के दौरान दावा किया कि चीन ने अपने जासूसी गुब्बारों से भारत और अन्य देशों निशाना बनाया है। यह गुब्बारे चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के बड़े अभियान का हिस्सा हैं। इनके जरिए ताइवान, जापान, भारत और फिलीपीन जैसे हिंद-प्रशांत देशों की सैन्य क्षमता की जानकारी एकत्र की गई है।

अमेरिका, भारत के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत कर रहा है

इस दौरान हिंद-प्रशांत सुरक्षा मामलों के रक्षा सहायक मंत्री एली रैटनर ने कहा कि अमेरिका, भारत के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत कर रहा है। इससे चीन द्वारा पेश की जा रही चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा अमेरिका सरकार ने भारत के साथ महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी पहल की शुरुआत की है। रैटनर ने कहा कि भारत और अमेरिका हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ताकत के उचित संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भारत,ऑस्ट्रेलिया और जापान का हिस्सा

अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शर्मन ने कहा कि अमेरिका ने भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय समूह) साझेदारी में निवेश किया है। हम अपने साझा हितों और मूल्यों जैसे लोकतंत्र, स्पष्टता और निष्पक्षता को मजबूत करने और चीन की चुनौतियों से निपटने के लिए समान विचारधारा वाले देशों को एकसाथ ला रहे हैं।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ताकत का उचित संतुलन बनाए रखने का प्रयास

सीनेट की विदेश संबंधों से जुड़ी समिति के अध्यक्ष सीनेटर रोजर विकर ने कहा कि चीन दशकों से क्षेत्र में अपने दावों को मजबूत करने में सक्रिय है और आक्रामकता दिखा रहा है। इस संबंध में पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को सांसदों से कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ताकत का उचित संतुलन बनाए रखने के लिए अमेरिका, भारत के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत कर रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

चीन मुद्दे पर संसद में बरसे राहुल गांधी, लोकसभा सत्र हुआ स्थगित, जानें क्‍या बोले नेता प्रतिपक्ष?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज संसद में चीन से जुड़े मामले को लेकर खासा हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵