back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ग्रे लिस्ट से बाहर होने का मतलब आतंक फंडिंग की छूट नहीं’ FATF ने पाकिस्तान को लताड़ा, शहबाज-मुनीर को चेतावनी

अंतर्राष्ट्रीय निगरानी संस्था ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी जारी कर कहा, आतंकवादियों के खिलाफ सतत निगरानी जारी रहेगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क‍। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) ने अक्टूबर 2022 में ग्रे लिस्ट से बाहर किए गए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी जारी की है। FATF ने साफ कहा है कि लिस्ट से बाहर होने का यह कतई मतलब नहीं है कि पाकिस्तान अब आतंकवादियों को फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग की छूट दे सकता है। अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ सतत निगरानी जारी रहेगी। यह चेतावनी पाकिस्तान के आतंकी संगठनों द्वारा फंड इकट्ठा करने के नए और डिजिटल तरीकों को सामने आने के बाद आई है।

जैश-ए-मोहम्मद का नया डिजिटल ‘हथियार’

FATF ने चेताया है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने निगरानी से बचने के लिए धन उगाही का तरीका बदल दिया है। जैश-ए-मोहम्मद अब ईजीपैसा (Easypaisa) और सदापे (Sadapay) जैसे डिजिटल वॉलेट्स का इस्तेमाल कर रहा है। जानकारी के अनुसार, इन वॉलेट्स का उपयोग मसूद अजहर और उसके परिवार के सदस्यों के खातों में पैसे जमा करने के लिए किया जा रहा है।

FATF के अनुसार आतंकवादी अकाउंट बना रहे हैं

FATF के अनुसार, आतंकवादी अब अपने परिवार के सदस्यों, खासकर महिलाओं के नाम पर अकाउंट बना रहे हैं। इसका मकसद एक ही अकाउंट में बड़ी रकम जमा होने से बचना है। इस तरह धीरे-धीरे इकट्ठी की गई बड़ी राशि का इस्तेमाल आतंकियों के नए कैंप बनाने में किया जा रहा है।

FATF अध्यक्ष ने दी कड़ी चेतावनी

FATF की प्रेसिडेंट एलिसा दी ऐंडा मैडराजो ने इस मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि आतंकवादी ई-वॉलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसी जानकारी पहले की रिपोर्ट्स में भी मिली थी। उन्होंने पाकिस्तान को सीधे चेताया: “पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से बाहर करने के बाद भी उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।” उन्होंने साफ किया कि किसी देश को ग्रे लिस्ट से बाहर करने का मतलब उसे अपराधिक गतिविधियों के लिए सुरक्षा देना नहीं है।

धार्मिक संस्थाओं के नाम पर धोखा

FATF ने यह भी बताया कि आतंकी संगठन अक्सर खुद को धार्मिक या शैक्षिक संस्थाएँ बताकर धन इकट्ठा कर रहे हैं। इस दिखावे का मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय निगरानी से बचकर अपनी आतंकी गतिविधियों को लगातार जारी रखना है।

”आतंकवाद के वित्तपोषण पर कोई ढिलाई नहीं बरतेगा”

गौरतलब है कि भारत द्वारा हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर में जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को ध्वस्त किए जाने के बाद ही आतंकियों ने FATF की निगरानी से बचने के लिए धन उगाही के लिए ई-वॉलेट का सहारा लेना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान पर एशिया-पैसिफिक ग्रुप के जरिए फॉलो-अप किया जा रहा है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय आतंकवाद के वित्तपोषण पर कोई ढिलाई नहीं बरतेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...