नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ब्रिटेन के चुनाव में इस बार भारतीय मूल के राजनेताओं का बोलबाला दिखा। इस चुनाव में भारतीय मूल के रिकॉर्ड 28 लोग ब्रिटेन के सांसद बने हैं। ब्रिटेन का यह चुनाव कई मायनों में खास रहा हैं। ब्रिटेन के इस चुनाव में लेबर पार्टी को बंपर जीत मिली है, उसने यहां 400 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। तो वहीं ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा हैं। ब्रिटेन में हुए चुनाव में लेबर पार्टी के किएर स्टार्मर वहां के नए प्रधानमंत्री बने हैं।
ब्रिटेन के चुनाव में 28 भारतीय मूल के सांसदों को मिली जीत
आपको बता दें कि ब्रिटेन के इस चुनाव में 28 भारतीय मूल के सांसदों को जीत मिली है, उसमें से 12 सदस्य सिख समुदाय के हैं। इन सब में छह महिलाएं भी शामिल हैं, इनको ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुना गया हैं। जीतने वाले सभी सिख सांसद लेबर पार्टी के हैं। इनमें से 9 ऐसे सांसद हैं, जो पहली बार सांसद चुने गए हैं, जबकि दो ऐसे भी सांसद हैं, जिन्हें तीसरी बार जनता ने मौका दिया है। इसी तरह से एक सिख सांसद को दूसरी बार हाउस ऑफ कॉमन्स जाने का मौका मिला है।
कौन कहां से बना संसद?
ब्रिटेन के चुनाव में इस बार भारतीय मूल के 28 राजनेताओं ने जीत हासिल की हैं। इसमें 12 सदस्य सिख समुदाय के हैं। सिख सांसद प्रीत कौर गिल तीसरी बार बर्मिंघम एजबेस्टन से सांसद बनी हैं। तो वहीं तनमनजीत सिंह ढेसी ने लेबर पार्टी के टिकट पर स्लो से जीत हासिल की हैं। इसके साथ नाडिया व्हिटोम को नॉटिंघम ईस्ट से दूसरी बार जीत मिली हैं। और किरिथ एंटविस्टल बोल्टन नॉर्थ ईस्ट से सांसद चुनी गई हैं। सोनिया कुमार भी डुडले संसदीय सीट से पहली महिला सांसद बनी हैं। और हरप्रीत कौर उप्पल हडर्सफील्ड संसदीय सीट से जीत हासिल की हैं।
ऋषि सुनक की बच गई सीट पर पार्टी को मिली हार
इसके साथ इस बार के चुनाव में ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने यॉर्कशायर में अपने रिचमंड एंड नॉर्थहेलर्टन निर्वाचन क्षेत्र जीत हासिल करने में सफल रहें थें। लेकिन उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को इस चुनाव में करारी हार मिली हैं। लेकिन कंजर्वेटिव पार्टी से भी कई भारतीय मूल लोग सांसद चुने गए है। कंजर्वेटिव पार्टी की नेता और पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन और प्रीति पटेल और सुनक के गोवा मूल के कैबिनेट सहयोगी क्लेयर कॉटिन्हो को भी अपनी-अपनी सीटों से जीत मिली है। इसके साथ गगन मोहिंदरा को पश्चिम हर्टफोर्डशायर और शिवानी राजा को लीसेस्टर ईस्ट से जीत मिली है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





