back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अमित शाह ने अपने घर पर फहराया तिरंगा, कहा- भारत को फिर से महान बनाने का प्रतीक

हर घर तिरंगा: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी भी साझा की।

नई दिल्ली, हि.स.। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी भी साझा की। शाह ने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले आकाश में फहराते करोड़ों तिरंगे भारत को फिर से महान बनाने की देश की संयुक्त इच्छाशक्ति का प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशभर में चल रहा है। उन्होंने भारत के सभी नागरिकों से निवेदन करते हुए कहा कि वे भी अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और इसे हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर अपलोड करें। शाह ने सभी से अपने साथी नागरिकों को भी इसके लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया है।

गणेश जोशी ने लगाया अपने घर पर तिरंगा

देहरादून, में हर घर तिरंगा उत्सव के तहत प्रदेश के मंत्री भी अपने आवासों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। इसी अभियान के तहत प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत सोमवार को अपने आवास पर तिरंगा झंडा लगाया। मंत्री गणेश जोशी ने हर घर तिरंगा अभियान की सेल्फी भी ली। गणेश जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन-बान-शान है, उन्होंने सभी से तिरंगे को अपने घरों पर फहराने का आव्हान किया।संकल्प लें। मंत्री ने कहा पूरे प्रदेशभर में “हर घर तिरंगा अभियान” जगह -जगह चल रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कह कि जब आप तिरंगा लहराएंगे निश्चित ही आपके अंदर देश भक्ति की भावना जागेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित महिला सम्मेलन में अपने जीवन के पिछले कुछ वर्षों के मुश्किल दौर के बारे में...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...