back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

श्री वुमलुनमंग वुअलनाम ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला

श्री वुमलुनमंग वुअलनाम ने आज भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) के सचिव का पदभार ग्रहण किया। 31 अगस्त 2023 को सेवानिवृत्त हुए राजीव बंसल के स्थान पर श्री वुमलुनमंग ने यह पदभार संभाला है।

रफ्तार डेस्क – नैशनल (दिल्ली) – 1st September 2023 – श्री वुलनाम मणिपुर कैडर से 1992 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय में अपर सचिव, गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और वित्त एवं कंपनी कार्य मंत्रालय के उप-सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।

उन्होंने मणिपुर सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में आयुक्त और परिवहन निदेशक सहित कई प्रमुख पदों पर भी कार्य किया है। उन्होंने विश्व बैंक में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार का पदभार भी संभाला है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

World Bank के अध्यक्ष अजय बंगा की CM योगी से हुई मुलाकात, जानिए जंग के जैसे माहौल में किन मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। विश्व बैंक समूह के अध्यक्ष अजय बंगा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर...
spot_img

Latest Stories

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...