मोदी सरनेम मामले में SC से राहुल की सजा पर रोक, खड़गे बोले- भारत की जनता और लोकतंत्र की जीत

Modi Surname Case: मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। जिसके बाद कांग्रेस में खुशी का माहौल है।
मोदी सरनेम मामले में SC से राहुल की सजा पर रोक
मोदी सरनेम मामले में SC से राहुल की सजा पर रोक

नई दिल्ली, हि.स.। मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। जिसके बाद कांग्रेस में खुशी का माहौल है।

भाजपा की साजिश आज नाकाम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा की साजिश आज नाकाम हो गई है। यह हमारी बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर वह लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे और हालात से अवगत कराएंगे।

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला सत्य

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी भाजपा से डरने वाले नहीं हैं। वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला सत्य और न्याय की जीत है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद करते हुए कहा कि गौतम बुद्ध ने कहा था कि तीन चीजें (सूर्य, चंद्रमा और सत्य) देर तक नहीं छुप सकते हैं। यह सत्य की जीत है।

भारत की जनता और लोकतंत्र की जीत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सारे लोग बहुत खुश हैं। हमेशा ऐसा होता है कि हमारी बातें नकारात्मक जाती हैं, कभी पॉजिटिव भी होती हैं। मैं सु्प्रीम कोर्ट का शुक्रिया करता हूं। अभी संविधान जिंदा है। न्याय मिल सकता है। सिर्फ राहुल गांधी की विजय नहीं है, भारत की जनता और लोकतंत्र की जीत है। इससे बहुत बड़ा लाभ देश को हुआ है।

निचली अदालत ने अधिकतम सजा देकर गलती की

उल्लेखनीय है कि मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि सूरत की निचली अदालत ने अधिकतम सजा देकर गलती की है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का मतलब ये है कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता दोबारा बहाल होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस केस में अधिकतम सजा (2 साल) होने के चलते राहुल की सदस्यता गई, पर निचली अदालत के जज ने फैसले में ये साफ नहीं किया कि अधिकतम सजा तय करने की वजह क्या है?

Related Stories

No stories found.