मणिपुर हिंसा को लेकर रिजिजू ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- पूर्वोत्तर के विकास के लिए नहीं किया कुछ

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर करीब एक घंटे के अपने भाषण में रिजिजू ने कहा कि पिछले नौ सालों में पूर्वोत्तर में कोई बढ़ी घटना नहीं हुई।
मणिपुर हिंसा को लेकर रिजिजू ने कांग्रेस पर साधा निशाना
मणिपुर हिंसा को लेकर रिजिजू ने कांग्रेस पर साधा निशाना

नई दिल्ली, हि.स.। अरुणाचल प्रदेश से सांसद और केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने आंकड़ों के जरिए यह बताया कि पूर्वोत्तर और देश के विकास में उनकी सरकार का क्या योगदान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्वोत्तर को भारत का हिस्सा कहती है लेकिन कांग्रेस शासन में पूर्वोत्तर के विकास के लिए कुछ नहीं किया गया।

पिछले नौ सालों में पूर्वोत्तर में कोई बढ़ी घटना नहीं हुई

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर करीब एक घंटे के अपने भाषण में रिजिजू ने कहा कि पिछले नौ सालों में पूर्वोत्तर में कोई बढ़ी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि राजनीति में इतना भी अंधा नहीं हो जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के हर स्टेशन में आज पूर्वोत्तर से एक नियुक्ति है। इसका मकसद यहां रह रहे पूर्वोत्तर के लोगों में विश्वास पैदा करना है।

1959 में नेहरू ने चीन के हमले में पूर्वोत्तर को उसके हाल पर दिया था छोड़

इतिहास का जिक्र करते हुए रिजिजू ने कहा कि 1959 में नेहरू ने चीन के हमले में पूर्वोत्तर को उसके हाल पर छोड़ दिया था। इसी दौरान चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया। इसी जमीन पर चीन गांव बना रहा है और इसको आधार बनाकर वर्तमान सरकार पर निशाना साधा जा रहा है।

इस साल तक 4जी सेवाएं पहुंचाई जा रही

सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज सीमा के हर क्षेत्र तक सड़क से पहुंचा जा सकता है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत कई देशों से लगते सीमावर्ती गांवों में इस साल तक 4जी सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। आज उन क्षेत्रों में सड़क और रेलवे का जाल बिछाया जा रहा है, जहां अबतक की सरकारें नहीं पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में देश आज नई ऊंचाई छू रहा है।भारत की दुनिया में छवि बदल रही है। प्रधानमंत्री 2047 तक देश को विकसित बनाना चाहते हैं। वह इसमें विपक्ष से भी साथ देने की अपेक्षा रखते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in