back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Odisha Train Accident: रेल मंत्री ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना को बताई साजिश, CBI ने शुरू की हादसे की जांच

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषणा के बाद ओडिशा रेल दुर्घटना की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम ने इस जांच के लिए चश्मदीदों को खड़गपुर बुलाया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना ने सबके होश उड़ा दिए थे। इस दुर्घटना में करीब 280 लोगों की जान चली गई। जबकि, एक हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए। ट्रेन का हादसा बताया जा रहा है कि कोलकाता से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर कर हावड़ा-बेंगलुरु ट्रेन की लेन पर चली गई, इसी बीच दोनों की भीषण टक्ककर हुई। इसके बाद कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मामले में सीबीआई की जांच बैठाई है, ताकि रेल का हादसा का कारण का पता लगाया जा सके।

सीबीआई की टीम ने इस जांच के लिए चश्मदीदों को खड़गपुर बुलाया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की घोषणा के बाद ओडिशा रेल दुर्घटना की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम ने इस जांच के लिए चश्मदीदों को खड़गपुर बुलाया है। इसके अलावा सीबीआई ने बालेश्वर, बहनागा बाजार और भुवनेश्वर रेलवे स्टेशनों के कुछ अधिकारियों को सोमवार को ही खड़गपुर आने को कहा गया था। उसी के मुताबिक इसके साथ ही हादसे के चश्मदीद और कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ यात्रियों को भी तलब किया गया है। घटना के दिन वास्तव में क्या हुआ, इस बारे में उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद सीबीआई इस बात को देखेगी कि हादसा किस वजह से हुआ।

अश्विनी वैष्णव ने साफ संकेत दिया कि हादसे के पीछे है साजिश

बता दें कि कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे की प्रारंभिक जांच के बाद रेलवे ने कहा है कि हादसे की वजह सिग्नल फेल होना था लेकिन रविवार सुबह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ संकेत दिया कि हादसे के पीछे साजिश है। उन्होंने कहा कि रेलवे ने सरकार से सीबीआई जांच की सिफारिश की है। फिलहाल केंद्रीय एजेंसी ने निर्देश के मुताबिक जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार की शाम हुई दुर्घटना के लिए गलती किसकी थी, इसकी जांच की जा रही है। हादसे में अब तक 275 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

वंदे भारत स्लीपर के यात्रियों के लिए खुशखबरी! फूड मेन्यू में हुआ बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद देश में शुरू हुई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों के लिए लगातार सुविधाजनक साबित हो रही...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵