फ्लाइंग किस जिसको लेकर चर्चा में हैं राहुल गांधी, यूपी की महिला नेता ने किया सपोर्ट, कहा- ये तो प्यार है

अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल और सहयोगी दल समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक ने संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की फ्लाइंग किस मामले में समर्थन किया है।
फ्लाइंग किस जिसको लेकर चर्चा में हैं राहुल गांधी, यूपी की महिला नेता ने किया सपोर्ट
फ्लाइंग किस जिसको लेकर चर्चा में हैं राहुल गांधी, यूपी की महिला नेता ने किया सपोर्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी संसद में लौटते ही फिर विवादों में आ गए हैं। उन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया है कि संसद में अभद्र आचरण वायनाड के सांसद ने पेश किया। ऐसे में इसके बाद कई नेता इस पर बयान दे रहे हैं। कोई इसके पक्ष में बोल रहा है तो कोई इसके विरोध में बोल रहा है। इसी कड़ी में यूपी की महिला नेता ने भी इस पर बयान दिया है जो काफी चौंकाने वाला है। उन्होंने इस मामले में राहुल का समर्थन किया है।

अपना दल ने किया समर्थन

अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल और सहयोगी दल समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक ने संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की फ्लाइंग किस मामले में समर्थन किया है। उन्होंने इसे भाई का बहनों के प्रति प्यार जताना बताया है। पल्लवी पटेल उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को शामिल होने पहुंची थी। उन्होंने एक चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कोई गलत बात नहीं की। उनके द्वारा मणिपुर पर भाजपा सरकार को आईना दिखाया जाने का काम किया जा रहा है। इससे डरी भाजपा ने महिला सांसदों की फौज उनके खिलाफ उतार दी है।

भाजपा पर किया हमला

दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक (पीडीए) को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा परिवार डेवलमंट अथॉरिटी कहे जाने के सवाल पर पल्लवी पटेल ने कहा कि अपनी-अपनी विचारधारा है। जिस तरह से इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव एलाइंस (इंडिया) काम कर रहा है। हम दिल में बस रहे हैं। हम देश के 15 फीसदी लोगों में नहीं आते हैं। हम 85 प्रतिशत वाले लोग हैं, जो देश के संविधान में विश्वास रखते हैं। इंडिया और पीडीए से भाजपा सरकार डरी हुई है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in