राहुल ने पहले मारी आंख अब फ्लाइंग किस पर विवादों में फंसे, जानिए संसद में क्या हो सकती है कार्रवाई?

स्मृति ईरानी ने कहा राहुल ने सदन में अभद्रता का परिचय दिया और अभद्रता से जुड़े लक्षण दिखाए। उन्होंने कहा कि राहुल सदन से जाते वक्त फ्लाइंग किस का इशारा कर के गए।
राहुल ने पहले मारी आंख अब फ्लाइंग किस पर विवादों में फंसे
राहुल ने पहले मारी आंख अब फ्लाइंग किस पर विवादों में फंसे

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी संसद में वापसी के बाद फ्लाइंग किस को लेकर विवादों में आ गए हैं। इसस पहले वह आंख मारने के कारण विवादों में आ गए थे। आइए जानते हैं देश के लोकतंत्र के मंदिर में इस तरह के आचरण पर क्या कार्रवाई हो सकती है। क्या फिर से राहुल गांधी की परेशानी बढ़ सकती है। सबसे पहले जानते हैं क्या है राहुल गांधी का ताजा फ्लाइंग किस विवाद।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लगाया आरोप

स्मृति ईरानी ने कहा राहुल ने सदन में अभद्रता का परिचय दिया और अभद्रता से जुड़े लक्षण दिखाए। उन्होंने कहा कि राहुल सदन से जाते वक्त फ्लाइंग किस का इशारा कर के गए। ये उनका महिलाओं के प्रति द्वेषपूर्ण आचरण का प्रमाण है। देश की सदन में ऐसा कभी नहीं देखा गया। ये किस खानदान के लक्षण हैं, यह देश देख रहा है। वहीं, बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने कहा, "राहुल गांधी ने जो हरकत की वो बहुत ही असंसदीय है। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इसे अभद्रता बताया है।

बीजेपी की 22 महिला सांसदों ने स्पीकर को लिखा पत्र

बता दें कि बीजेपी की 22 महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर इस मामले में शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज निकलकर इस मामले की जांच की जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिकायत में लिखा है कि राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी की ओर अभद्र इशारा किया है।

क्या हो सकती है कार्रवाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला जांच होने के लिए लोकसभा की एथिक्स कमेटी के पास भेजा जा सकता है। ऐसे में इसके 15 सदस्य हैं और अध्यक्ष भाजपा सांसद विनोद सोनकर इसकी जांच करेंगे। कमेटी सभी पक्षों की बात सुनने के बाद अपनी रिपोर्ट स्पीकर को सौंपेंगी। लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला फिर इस पर फैसला लेंगे। माना जा रहा है कि इस मामले में राहुल गांधी को सख्त चेतावनी मिल सकती है।

Related Stories

No stories found.