back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Opposition Meeting: तेजश्वी यादव बोले- देश के लोकतंत्र, संविधान और भाईचारे को बचाने के लिए हम हुए एकजुट

Opposition Meeting: बैठक में शामिल होने से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संयुक्त विपक्ष की बैठक बहुत जरूरी है।

नई दिल्ली, हि.स.। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष लामबंद होने की कोशिश में जुटा है। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को रोकने के लिए 26 दलों के नेता मंगलवार को बेंगलुरु में बैठक की। इस बैठक में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित अन्य दलों के नेता शामिल हुए।

लोकतंत्र की रक्षा के लिए संयुक्त विपक्ष की बैठक बहुत जरूरी

बैठक में शामिल होने से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संयुक्त विपक्ष की बैठक बहुत जरूरी है। हमें देश को बचाना है, लोकतंत्र को बचाना है। किसान, मजदूर, नौजवान सभी की रक्षा करनी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश और जनता को बचाने के लिए ये बैठक जरूरी है। आज देश की दो-तिहाई जनता भाजपा के खिलाफ है।

देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजश्वी यादव ने कहा कि देश के लोकतंत्र, संविधान और भाईचारे को बचाने के लिए हम एकजुट हुए हैं। देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है और देश की संपत्तियों को बेचा जा रहा है। किसान, युवा, महंगाई जैसे असल मुद्दों पर बात न कर, सिर्फ नफरत की बातें की जा रही हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज हमारे देश के संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विविधता जो इस देश की ताकत है, उसे तबाह किया जा रहा है। इसलिए हम सब ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ को बचाने के लिए एकजुट हुए हैं। जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह बैठक संविधान को बचाने की बैठक है।

यह मुलाकात अच्छी और सार्थक

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को दस साल तक देश पर शासन करने का मौका मिला। वह हर क्षेत्र में विफल रहे हैं। अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है, महंगाई चरम पर है, सभी क्षेत्रों में बेरोजगारी है। अब भारत के लोगों के लिए उनसे छुटकारा पाने का समय आ गया है। इसलिए समान विचारधारा वाली सभी पार्टियां एक साथ आ रही हैं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह मुलाकात अच्छी और सार्थक है। इसका परिणाम इस देश के लिए लाभकारी होगा। सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि यह बैठक महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम भारत को बचाना चाहते हैं। हम जानते हैं कि भारत क्या है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जो देश में हालात बनाए गए हैं, उसको लेकर आज की बैठक महत्वपूर्ण है।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...