back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Odisha Bus Accident: ओडिशा के गंजम में भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में 10 की मौत; पुलिस जांच में जुटी

गंजम की डीएम दिव्या ज्योति परिदा ने बताया कि दो बसों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है और हम घायलों को हर संभव मदद देने का प्रयास कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। ओडिशा के गंजम जिले में बीती रात एक भीषण हो गया। इस बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत की खबर है और वहीं आठ अन्य घायल भी बताए जा रहे हैं। बरहमपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज में घायलों को भर्ती कराया गया है। गंजम की डीएम दिव्या ज्योति परिदा ने बताया कि दो बसों के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है और हम घायलों को हर संभव मदद देने का प्रयास कर रहे हैं।

सरकार देगी 3-3 लाख रुपये का मुआवजा

राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के मुताबिक, सीएम पटनायक ने घायलों को मुफ्त चिकित्सा उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। सीएम ने वित्त मंत्री विक्रम अरुख और गंजम डीपीसीसी के अध्यक्ष और विधायक विक्रम पांडा को तुरंत मौके पर पहुंच कर पीड़ितों की मदद करने का आदेश दिया है।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस ने बताया कि ओएसआरटीसी की बस रायगढ़ा से भुवनेश्वर जा रही थी, जबकि निजी बस जो कि जिले के खंडादेउली गांव से एक शादी समारोह से लोगों को लेकर बेरहामपुर से लौट रही थी। हादसे के बाद बचाव टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के पीछे का वास्तविक कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। हमारी जांच अभी चल रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन भिड़े, आग में झुलसकर 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घने कोहरे के चलते मंगलवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵