back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ठगों के निशाने पर अब देश की सबसे बड़ी अदालत, SC ने कहा- इन फर्जी वेबसाइट्स पर गलती से भी न करें क्लिक

सुप्रीम कोर्ट ने इस सम्बंध में जांच एजेंसियों को भी जानकारी दी है। सुप्रीम कोर्ट की एडवाइजरी में कहा गया है कि बिना वेरिफाई किए लिंक को क्लिक नहीं करें।

नई दिल्ली, हि.स.। ठगों के निशाने पर अब देश की सबसे बड़ी अदालत भी आ गई है। सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाई गई है।

सुप्रीम कोर्ट ने एडवाइजरी जारी करके लोगों को सावधान रहने की नसीहत दी

सुप्रीम कोर्ट ने इस सम्बंध में जांच एजेंसियों को भी जानकारी दी है। सुप्रीम कोर्ट की एडवाइजरी में कहा गया है कि बिना वेरिफाई किए लिंक को क्लिक नहीं करें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वो किसी भी व्यक्ति की निजी जानकारी, वित्तीय या गोपनीय सूचना नहीं मांगता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यूआरएल http://cbins/scigv.com और https://cbins.scigv.com/offence पर क्लिक नहीं करें। ठग इस यूआरएल के जरिये लोगों की गोपनीय सूचना जुटा रहे हैं।

अपने ऑनलाइन खातों का पासवर्ड तुरंत बदल दें

सुप्रीम कोर्ट ने आम लोगों को सलाह दी है कि अगर आप इस यूआरएल के शिकार हो गए हैं, तो अपने ऑनलाइन खातों का पासवर्ड तुरंत बदल दें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उसके आधिकारिक वेबसाइट का यूआरएल www.sci.gov.in है। सुप्रीम कोर्ट ने उसके नाम से ठगी करने वाली यूआरएल के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...