back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monsoon Session: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया ऐलान, नहीं आएंगे सदन में; जानिए नाराजगी की वजह

Monsoon Session: लोकसभा अध्यक्ष बिरला आज संसद में रहे लेकिन वे कार्यवाही में सम्मिलित नहीं हुए। वे सुबह लोकसभा की कार्यवाही में उपस्थित नहीं रहे थे।

नई दिल्ली, हि.स.। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सदन के भीतर सांसदों के व्यवहार से नाराज हैं। उनका कहना है कि जब तक सांसद सदन की मर्यादा के अनुरूप आचरण नहीं करते, वे सदन में नहीं आयेंगे। वे आज सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए।

दोपहर दो बजे भी उनकी उपस्थिति नहीं रही

लोकसभा अध्यक्ष बिरला आज संसद में रहे लेकिन वे कार्यवाही में सम्मिलित नहीं हुए। वे सुबह लोकसभा की कार्यवाही में उपस्थित नहीं रहे थे। उनके स्थान पर पीठासीन अधिकारी के रूप में मिथुन रेड्डी उपस्थित थे। दोपहर दो बजे भी उनकी उपस्थिति नहीं रही। इस दौरान प्रो. किरीट सोलंकी ने लोकसभा की कार्यवाही संभाली। हालांकि हंगामे के चलते कार्यवाही को थोड़े समय में ही दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।

विपक्षी गठबंधन आईएऩडीआईए एकजुट होकर विरोध कर रहा

सूत्रों के मुताबिक वे पिछले दिन सदन की कार्यवाही में सदस्यों के आचरण को लेकर नाराज हैं।मंगलवार को लोकसभा में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नियुक्ति और स्थानांतरण संबंधित सेवा अध्यादेश को बदलने के लिए सरकार ने आज राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 लोकसभा में पेश किया। इस विधेयक का विपक्षी गठबंधन आईएऩडीआईए एकजुट होकर विरोध कर रहा है। विपक्षी सांसद इस दौरान पोस्टर लेकर उनकी सीट के नजदीक आकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने चेतावनी दी कि वे अनुचित आचरण करने वाले सांसदों का नाम लेंगे। इसके बाद कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

ओम बिरला के AI वीडियो पर हंगामा: कांग्रेस के 8 नेताओं को नोटिस, जवाब न देने पर कार्रवाई की लटकी तलवार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लोकसभा के बजट सत्र में विपक्ष के हंगामे और विवादित AI वीडियो के बाद संसद की प्रिविलेज कमेटी ने कांग्रेस के...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...