back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G20 के निमंत्रण पत्र में ‘INDIA’ की जगह ‘भारत’ लिखे जाने पर ममता बोलीं- अचानक क्यों बदल रहे हैं नाम?

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'आज मैंने सुना कि इंडिया का नाम बदला जा रहा है। माननीय राष्ट्रपति के नाम पर कार्ड, जी20 लंच या डिनर पर, भारत लिखा गया है। भारत तो हम कहते ही हैं।

कोलकाता, हि.स.। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि देश का नाम बदला जा रहा है। मंगलवार को कोलकाता के धन धान्य स्टेडियम में शिक्षक दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला। जी20 सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राज्य के नेताओं के रात्रिभोज के लिए दिए गए निमंत्रण पत्र में ‘राष्ट्रपति ऑफ इंडिया’ की जगह ‘राष्ट्रपति ऑफ भारत’ लिखने से विवाद शुरू हो गया है।

माननीय राष्ट्रपति के नाम पर कार्ड, जी20 लंच या डिनर पर, भारत लिखा गया

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आज मैंने सुना कि इंडिया का नाम बदला जा रहा है। माननीय राष्ट्रपति के नाम पर कार्ड, जी20 लंच या डिनर पर, भारत लिखा गया है। भारत तो हम कहते ही हैं। इसमें नया क्या है?’ उन्होंने कहा, ‘मैं अंग्रेजी में इंडिया कहती हूं। भारत, हम भी कहते हैं, भारत मेरा देश है, मेरी मातृभूमि मेरा सपना है। इसके बारे में कहने को कुछ नया नहीं है। लेकिन पूरी दुनिया इंडिया के नाम से जानती है। अचानक क्या हुआ?’ उल्लेखनीय है कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस भी भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में Diamond Harbour सीट एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस सीट पर...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵