नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में बिहार की 8 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया जारी है। वोटर टर्न आउट ऐप के अनुसार, आज शाम 5 बजे तक 48.86% वोटिंग जारी है। बिहार में अबतक सबसे अधिक वोटिंग पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर 56.86% दर्ज की गई है। इस सीट पर लालू यादव की बेटी मीसा भारती राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
बिहार की इन सीटों पर वोटिंग जारी
1. आरा- 46.49%
2. बक्सर- 52.29%
3. जहानाबाद- 50.23%
4. काराकाट- 49.16%
5. नालंदा- 45.19%
6. पाटलिपुत्र- 56.86%
7. पटना साहिब- 43.40%
8. सासाराम- 48.86%
पटना साहिब के विधायक ने डाला वोट
बीजेपी विधायक संजीव चौरसिया, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद और उनके पोते ने एक साथ पहुंच कर पटना साहिब अन्तर्गत दीघा विधानसभा के बूथ संख्या 90 पर पहुंच कर वोट दिया। तीनों पीढ़ी ने एक साथ पहुंच लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस दौरान पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा सब के अंदर उत्साह है और हमने भारत के विकास को सोच कर वोट दिया है। भारत जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है वैसे ही आगे भी बढ़ेगा।
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट निकली आगे
बिहार की पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर सबसे अधिक वोटिंग दर्ज की गई है। इस सीट पर वोटर टर्न आउट ऐप के अनुसार, शाम 5 बजे तक 56.86% वोटिंग हुई है। वहीं दूसरी ओर, आरा लोकसभा सीट पर मतदाताओं में सुस्ती देखी नजर आ रही है इस सीट पर बीजेपी नेता आरके सिंह और माले से सुदामा प्रसाद मैदान में हैं। आरा में वोटर टर्न आउट ऐप के अनुसार, शाम 5 बजे तक 46.49% वोटिंग हुई है।
इन दिग्गजों की किस्मत लगी दांव पर
बीजेपी के दिग्गज नेता और बिहार की राजनीति का बड़ा चेहरा बन चुके रवि शंकर प्रसाद को पार्टी ने पटना साहिब लोकसभा सीट का टिकट दिया है। आपको बता दें कि रवि शंकर प्रसाद पहले केंद्रिय मंत्रिमंडल में कानून मंत्री भी रह चुके हैं। वे मूल रुप से बिहार की राजधानी पटना से हैं। इस सीट पर रवि शंकर प्रसाद और कांग्रेस नेता अनशुल अविजीत के बीच मुकाबला जारी है। तो वहीं दूसरी ओर, राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी मीसा भारती बिहार की हॉटसीटों में से एक पाटलिपुत्र लोकसभी सीट से मैदान में उतरी हैं। आज सुबह लालू यादव ने अपने परिवार के संग पटना में पोलिंग बूथ पर जाकर वोट दिया। इस सीट पर बीजेपी के वर्तमान सांसद रामकृपाल यादव और मीसा भारती के बीच मुकाबला जारी है।
इन सीटों पर भी मुकाबला जारी
बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था। दरअसल हुआ यूं कि आसनसोल में लोगों ने पवन सिंह की उम्मीदवारी का विरोध किया। जिसके बाद बीजेपी ने उनका टिकट काट दिया। इससे नाराज़ होकर पवन सिंह ने बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय का पर्चा भरा। नालंदा से महागठबंधन की तरफ से माले ने पटना के पालीगंज से विधायक संदीप सौरभ को कैंडिडेट बनाया गया है। जहानाबाद से राजद के सुरेन्द्र यादव और जदयू से चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी मैदान में हैं। आरा से बीजेपी से आरके सिंह और माले से सुदामा प्रसाद मैदान में हैं। बक्सर से राजद ने सुधाकर सिंह और बीजेपी ने मिथिलेश तिवारी को उतारा है। सासाराम में बीजेपी ने शिवेश राम पर भरोसा जताया है।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





