नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। गोलगप्पे ऐसे खाने के फूड की कैटेगरी में आता है इसका नाम सुनकर हर किसी के मुंह में पानी आ ही जाता है। गोलगप्पे भारत का एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है, जो हर शहर में अलग-अलग नाम से लोगों की जुबां का स्वाद बढ़ाने का काम करता है। गोलगप्पे को पुचका, गुपचुप, पानी के पताशे, पानीपुरी और फुचका नाम से जाना जाता है। गोलगप्पे डे को गूगल अपने डूडल के जरिए कर सेलिब्रेट कर रहा है। आज गूगल अपने यूजर्स को डूडल के जरिए पानी पूरी गेम खेलने का मौका दे रहा है।
गोलगप्पे कई प्रकार के होते हैं
भारत में हर जगह अलग अलग तरीके से गोल गप्पे मिलते से जैसे की, कहीं मटर के साथ तो कहीं चने और आलू की स्टफिंग करके तीखे-खट्टे पानी के साथ गोल गप्पे खाये जाते हैं। लड़कियों और महिलाओं को गोल गप्पे बेहद पसंद होते हैं ,वे तीखे गोलगप्पे भी खाना पसंद करती हैं ,हर किसी की पसंद अलग होती हैं ,जैसे की किसी को ज्यादा तीखे खाना पसंद होता है तो किसी को बेहद मीठे खाना, किसी को मटर वाले पसंद होते है तो किसी को चने वाले, कई जगह तो दही वाले गोलगप्पे भी बनाये जाते हैं,जिन्हे लोग बेहद चाव से खाना पसंद करते हैं।
बनारस के गोलगप्पे का बहुत हैं फेमस
भारत में गोलगप्पे काफी मशहूर हैं, जैसे की जिला बनारस यहां के गोलगप्पे के पानी को 7 अलग-अलग तरह से बनाया जाता है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारें व नेता भी यहां गोलगप्पे खाना पसंद करते हैं। वहां के लोगो का कहना हैं की गोलगप्पे खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं और दुकानदारों ने कहा की हमारे दुकान पर लगभग दिन भर में दो से ढाई हजार तक ग्राहक आ जाते होंगे, क्योंकि इसका स्वाद और लोगों की पसंद के अनुसार पानी रखा गया है। चाहें तीखा खाएं चाहें खट्टा। हर तरह का पानी हमारे पास मिलता हैं।





