back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G-20 Summit 2023: दिल्ली में हो रहे जी20 सम्मेलन पर चीन का सरकारी मीडिया क्या कह रहा? जानिए

G20 Summit 2023: भारत में जी 20 सम्मेलन को लेकर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चर्चाएं हैं। इस सम्मेलन में दुनिया के सदस्य देशों के दिग्गज नेता पहुंचे हैं।

नई दिल्ली, हि.स.। भारत में जी 20 सम्मेलन को लेकर दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चर्चाएं हैं। इस सम्मेलन में दुनिया के सदस्य देशों के दिग्गज नेता पहुंचे हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आखिरी समय पर जी20 के लिए नई दिल्ली का अपना दौरा टाल कर प्रतिनिधि के तौर पर वहां के प्रधानमंत्री ली कियांग को भेजा है। इसके साथ ही वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती साख को देखते हुए चीन पूरे आयोजन पर बेहद नजदीकी नजर रख रहा है।

जी20 के लिए सतर्कता के साथ भारत की तारीफ की

चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के एक लेख में जी20 के लिए सतर्कता के साथ भारत की तारीफ की गई है लेकिन पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए उन पर अपना एजेंडा चलाने का आरोप लगाया गया है। ग्लोबल टाइम्स में `Who is the ‘spoiler’ of the G20 summit in New Delhi?’ शीर्षक से प्रकाशित लेख में कहा गया है कि तैयारियों को देखकर लगता है कि पहली बार इतने व्यापक रूप से बहुपक्षीय राजनयिक शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहे भारत को लगता है कि इसकी सफलता से दुनिया में उसका कद बढ़ेगा।

अमेरिका और पश्चिमी देश अपने एजेंडे को बढ़ावा देने की मंशा

लेख में कहा गया है कि जी20 दुनिया का प्रमुख आर्थिक सहयोग मंच है लेकिन अमेरिका और पश्चिमी देश अपने एजेंडे को बढ़ावा देने की मंशा रखते हैं। पश्चिमी देश जी 20 के एजेंडे की बजाय रूस-यूक्रेन संघर्ष पर ध्यान दे रहे हैं। भारत ने यूक्रेन को जी20 में नहीं बुलाया। यह भी आरोप लगाया गया है कि भारत की जी20 की अध्यक्षता में पश्चिमी देशों ने हमेशा से भारत के साथ चीन के संघर्ष को हवा दी है।

पश्चिमी देश ऐसा नहीं चाहते

लेख में भारत की प्रशंसा करते हुए कहा गया है कि भारत बहुपक्षीय कूटनीति व आर्थिक सुधार पर इस पूरे आयोजन को केंद्रित रखने की कोशिश की है, जो हमेशा से इस मंच का मुख्य विषय रहा है लेकिन पश्चिमी देश ऐसा नहीं चाहते। आलेख में चिंता जताई गई है कि बेहद जटिल परिस्थितियों के बीच पश्चिमी देशों के कारण शायद इतिहास में पहली बार संयुक्त वक्तव्य जारी न किए जाएं। भारत ने जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए छह प्राथमिकताओं हरित विकास और जलवायु वित्त, समावेशी विकास, डिजिटल अर्थव्यवस्था, सार्वजनिक बुनियादी ढांचा, टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन और सामाजिक व आर्थिक प्रगति के लिए महिला सशक्तीकरण में सुधार की घोषणा की है।

दिल्ली में जी20 सम्मेलन शुरू

हालांकि दिल्ली में जी20 सम्मेलन शुरू हो चुका है और जी20 में अफ्रीकी यूनियन को सदस्यता मिलने के साथ इस सम्मेलन की सफलता की पटकथा तैयार हो चुकी है। यूरोपीय संघ के बाद देशों का यह सबसे बड़ा समूह जी20 से जुड़ गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...