back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G20 Summit 2023: G-20 समिट के बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस सलमान आज करेंगे PM मोदी से खास बातचीत

G20 Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद, 9-11 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे।

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद, 9-11 सितंबर तक भारत का दौरे पर हैं। इस दौरान वह 9-10 सितंबर को भारत में आयोजित जी-20: शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और 11 सितंबर को राजकीय यात्रा के लिए भारत में अपना प्रवास जारी रखेंगे।

सऊदी प्रिंस 2019 में राजकीय यात्रा पर आए थे भारत

इससे पहले सऊदी प्रिंस फरवरी 2019 में राजकीय यात्रा पर भारत आए थे और यह उनकी भारत की दूसरी राजकीय यात्रा होगी। उनके साथ मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। यह यात्रा अक्टूबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सऊदी अरब की सफल यात्रा के बाद है, जिसके दौरान दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी परिषद की स्थापना की थी।

11 सितंबर को राष्ट्रपति से भी करेंगे मुलाकात

विदेश मंत्रालय के अनुसार सऊदी प्रिंस 11 सितंबर को राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। वह प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और दोनों नेता रणनीतिक साझेदारी परिषद की बैठक की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। वे रणनीतिक साझेदारी परिषद की दो मंत्रिस्तरीय समितियों यानी राजनीतिक, सुरक्षा, सामाजिक और सांस्कृतिक सहयोग समिति एवं अर्थव्यवस्था और निवेश सहयोग समिति के तहत हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही राजनीतिक, सुरक्षा, रक्षा, व्यापार और आर्थिक, सांस्कृतिक विभागों और प्रमुख व्यक्तियों के संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। दोनों नेता आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

अरब देशों में जंग का खौफ: लाखों की नौकरी छोड़ भारत लौट रहे लोग, भारत में नौकरी तलाशने वालों की संख्या बढ़ी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Middle East में बढ़ते युद्ध के खतरे ने वहां काम कर रहे भारतीयों की चिंता बढ़ा दी है। जो क्षेत्र कभी...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...