जी -20 शिखर सम्मेलन: दिल्ली आ रहे राष्ट्राध्यक्षों को रिसीव करने के लिए लगी इन मंत्रियों की ड्यूटी

G20 Summit 2023: भारत में हो रहे G-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। दुल्हन की सजी दिल्ली अपने हाई प्रोफाइल गेस्टों को वेलकम करने के लिए तैयार है।
दिल्ली आ रहे राष्ट्राध्यक्षों को रिसीव करने के लिए लगी इन मंत्रियों की ड्यूटी
दिल्ली आ रहे राष्ट्राध्यक्षों को रिसीव करने के लिए लगी इन मंत्रियों की ड्यूटी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में हो रहे G-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। दुल्हन की सजी दिल्ली अपने हाई प्रोफाइल गेस्टों को वेलकम करने के लिए तैयार है। हाई प्रोफाइल गेस्ट के आने के कारण राजधानी की सुरक्षा काफी कड़ी है। ऐसे में इन नेताओं के आने पर उनके वेलकम करने के लिए भी नेताओं की लिस्ट तैयार हो गई है। इस काम की जिम्मेदारी के लिए कई सीनियर लीडरों को तैयार किया गया है। बता दें कि समिट दिल्ली में होने वाला अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है, जिसमें 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिस्सा लेंगे।

राष्ट्रध्यक्षों को रिसीव करने के लिए राज्यमंत्रियों की ड्यूटी की लिस्ट

क्रमांक देश मेहमान स्वागतकर्ता

1.  अमेरिका जो बाइडेन (राष्ट्रपति) - वीके सिंह

2. इटली जॉर्जिया मेलोनी (पीएम) -शोभा करांदलाजे

3. बांग्लादेश शेख हसीना (पीएम)- दर्शना जरदोश

4. ब्रिटेन ऋषि सुनक (पीएम)- अश्विनी चौबे

5. जापान फुमियो किशिदा (पीएम) -अश्विनी चौबे

6. दक्षिण कोरिया यूं सुक येओल (प्रेसिंडेट) -राजीव चंद्रशेखर

7. ऑस्ट्रेलिया एंथनी अल्बनीज (पीएम)- राजीव चंद्रशेखर

8. ब्राजील लूला डी सिल्वा (प्रेसिडेंट)- नित्यानंद राय

9. फ्रांस इमैनुएल मैक्रों (प्रेसिडेंट) -अनुप्रिया पटेल

10. जर्मनी (ओलाफ स्कोल्ज) चांसलर -भानु प्रताप सिंह वर्मा

11. मॉरीशस प्रवीण कुमार जगन्नाथ (पीएम) -श्रीपाद येशो नायक

12. सिंगापुर ली सीन लूंग (पीएम)- एल मुरूगन

13. यूरोपियन यूनियन उर्सुला वॉन डेर लेयेन (अध्यक्षा) -प्रह्लाद सिंह पटेल

14. स्पेन प्रेसिडेंट- शांतनु ठाकुर

15. चीन ली कियांग (प्रधानमंत्री)- वीके सिंह

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in