
नई दिल्ली, रफ्तार न्यूड डेस्क। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साहिल नाम के आरोपी शख्स ने नाबालिग पर कई बार चाकू से हमला कर हत्या की। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है, पुलिस ने फरार आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दोस्त के बेटे के जन्मदिन में जाने से किया था मना
बताया जा रहा है कि लड़की आरोपी शख्स साहिल के साथ रिलेशनशिप में थी और उसका पार्टनर उसे दोस्त के बेटे के जन्मदिन में जाने से मना कर रहा था। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसने 16 साल की नाबालिग पर कई बार चाकू से हमला कर बेहरमी से हत्या कर दी। ये दर्दनाक मंजर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।
आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज
लड़की के पिता ने आरोपी शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस गिरफ्तार आरोपी के खिलाफआईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।