back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cyber Fraud की चपेट में आए बड़े-बड़े लोग, बचना है तो आप रखें इन 5 बातों का ध्यान

साइबर क्राइम देश-विदेश में दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक, कोई भी इसके जाल से बचा नहीं है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साइबर अपराधी हर दिन अपग्रेड हो रहे हैं। हर दिन लोगों को ठगने का एक नया तरीका लेकर आ रहे हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस अंजलि पाटिल साइबर अपराधियों की चपेट में आ गईं और उनको करीब 6 लाख रुपये का नुकसान हो गया। साइबर अपराधी कभी LIC एजेंट बनकर, कभी दूर का रिश्तेदार बनकर तो कभी पुलिस और कस्टम अधिकारी बनकर फोन करते हैं और ठगने की कोशिश करते हैं। थोड़ा अलर्ट रहकर आप इस तरह की ठगी से बच सकते हैं, चलिए जानते हैं कुछ तरीके।

Unknown ईमेल या लिंक पर क्लिक न करें –

इन लिंक्स की मदद से साइबर ठगी करने वाले क्रिमिनल्स आपके डिवाइस को हैक कर लेते हैं। सिस्टम हैक करने के बाद वो आपका सारा डेटा चुरा लेते हैं, उसकी मदद से कई बार वो ब्लैकमेल करते हैं और कई बार बैंक डिटेल्स चुराकर आपसे पैसे लूट लेते हैं।

टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक्टिव रखें

आप अपने मोबाइल फोन में मौजूद किसी भी ऐप और अकाउंट में लॉगिन करने के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन एक्टिव रखें। इससे कोई भी व्यक्ति बिना ऑथेंटिकेशन के आपके फोन को लॉगिन नहीं कर सकेगा और न ही ट्रांजैक्शन कर पाएगा।

पेमेंट के लिए पब्लिक वाई-फाई का प्रयोग न करें

इस डिजिटल युग में अगर आप ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि पब्लिक वाई-फाई से कनेक्ट कर आप पेमेंट न करें। पब्लिक वाई-फाई से कनेक्ट करने के बाद यदि आप पेमेंट करते हैं तो आपकी लॉगिन आईडी और पासवर्ड हैक होने का खतरा बढ़ जाता है।

बिना जानकारी के QR पर पेमेंट न करें

वॉट्सऐप पर अगर कोई QR कोड भेजे तो उस पर पेमेंट करने में सावधानी बरतें। वैसे तो वॉट्सऐप पर आने वाले कोड्स पर डायरेक्ट पेमेंट 2000 रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती है। फिर भी पेमेंट से पहले सुनिश्चित कर लें कि आप किसको पैसे भेज रहे हैं।

अपना पासवर्ड किसी को न बताएं – आपकी डिवाइस पर जितने भी एप्लीकेशन प्रयोग में है जैसे जीमेल अकाउंट यूपीआई या नेट बैंकिंग इन सभी का पासवर्ड हमेशा मजबूत बनाएं, पासवर्ड कभी भी अपने नाम पिता के नाम और अपनी डेट ऑफ बर्थ से न बनाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...