back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सफलतापूर्वक चांद पर उतरा चंद्रयान-3, रक्षाबंधन से पहले भाई ने दिया बहन को रिटर्न गिफ्ट, पीएम ने दी बधाई

Chandrayaan 3 Landing moon: क्षाबंधन से पहले भाई का बहन को रिटर्न गिफ्ट मिल गया है। आज हिंदुस्तान ने चांद पर अपना तिरंगा फहरा दिया है। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग चंद्रमा के साउथ पोल पर हो गई है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। रक्षाबंधन से पहले भाई का बहन को रिटर्न गिफ्ट मिल गया है। आज हिंदुस्तान ने चांद पर अपना तिरंगा फहरा दिया है। भारत ने अपने मून मिशन चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग चंद्रमा के साउथ पोल पर करा दी है। इस सफल लैंडिंग के साथ भारत ने पूरी दुनिया में अपनी जीत का लोहा मनवा दिया है। मिशन चंद्रयान 3 विज्ञान के क्षेत्र में भारत की बढ़ती ताकत की एक नुमाइश है। यह सफलता हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन चुका है। और खास यह है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत दुनिया का इकलौता देश बन गया है। और आज इसरो के साढ़े 16 हजार वैज्ञानिकों एवं देश के 140 करोड़ लोगों की प्रार्थना ने कमाल कर दिया है। इसी के साथ चांद पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की यह बड़ी विजय के रूप में देखा जा रहा है।

पीएम मोदी दी शुभकामनाएं

इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा कि कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी समय आएगा जब बच्चे कहेंगे चंदा मामा बस एक टूर के है। इसके साथ चंद्रयान-3 की सफलता के बाद पीएम मोदी ने कहा अब आगे के लक्ष्य के लिए मिशन तैयार किए जा रहे हैं।

पीएम मोदी दी ट्वीट कर बधाई

भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन। बधाई हो @इसरो चंद्रयान-3 चंद्र मिशन की उल्लेखनीय सफलता के लिए।

राहुल गांधी ने दी बधाई

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, आज की अग्रणी उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई। चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है।

योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा- ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के पवित्र भाव के साथ आज की इस सफलता के लिए isro के सभी वैज्ञानिकों और पूरे प्रदेश व देश वासियों को हृदय से ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सपा ने नोएडा को लूट का ATM बनाया: जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन पर PM मोदी का बड़ा हमला, बोले- मुझे भी डराने की कोशिश की...

ई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गुरुवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵