back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chandrayaan-3: कुमार विश्वास ने क्यों कहा- चांद पर झंडा और झंडे में चांद, हिंन्दुस्तान ने पाक को दिखाई औकात

Chandrayaan-3 Landing: भारत अपना बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-3 मिशन बुधवार शाम 6.04 बजे चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने में सफल रहा है।

नई दिल्ली, (संतोष मिश्रा)। भारत अपना बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-3 मिशन बुधवार शाम 6.04 बजे चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग करने में सफल रहा है। इस मिशन के कामयाब होने पर देशभर में खुशी की लहर है। इस मिशन के सफल होने पर इसरो को देश भर से बधाई के संदेश मिल रहे हैं। हालांकि, जब भारत ने सन 2019 में अपना दूसरा चंद्र मिशन लॉन्च किया था। उस दौरान चंद्रयान-2 में हुई तकनीकी खामी के कारण मिशन आंशिक रूप से फेल हो गया था। जिस पर हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान ने हम पर कई सारे मीम्स और कमेंट किए थे। पाकिस्तान के एक मंत्री ने कहा था कि भारत ने इतना पैसा और मैन पावर दोनों को बर्बाद कर दिया। ऐसे ही एक पाकिस्तानी पत्रकार ने भारत के जाने-माने कवि कुमार विश्वास को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर टैग करते हुए कहा, ‘क्यों भाई शायर-ए-आजम चांद पर उतर गया चंद्रयान’। इस पर कवि कुमार विश्वास ने जवाब देते हुए कहा, ‘झंडे में चांद और चांद पर झंडा होने में औकात का अंतर होता है मेरे प्यारे भाई।

इसरो ने एक्स के जरिए दी सफल लैंडिंग की बधाई

इसरो ने लिखा, भारत, मैं और तुम अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंच गए हैं। हमने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है। शुभकामनाएं भारत!

अमित शाह मोदी ने दी बधाई

गृह मंत्री अमित शाह ने चंद्रयान-3 की सोफ्ट लैंडिंग के बाद एक्स पर बधाई देते हुए कहा कि भारत दक्षिणी ध्रुव पर जाने वाला दुनिया में पहला देश बन चुका है। नया अंतरिक्ष अभियान भारत की खगोलीय महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है, जिससे यह अंतरिक्ष परियोजनाओं के लिए दुनिया के लॉन्चपैड के रूप में स्थापित करेगा है। भारतीय कंपनियों के लिए अंतरिक्ष का प्रवेश द्वार खुलने से हमारे युवाओं के लिए रोजगार के ढेर सारे अवसर पैदा होंगे।

राहुल गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने एक्स के जरिए चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग पर इसरो को एक्स के जरिए लिख कर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि आज की अग्रणी उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई। चंद्रमा के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर #चंद्रयान3 की सॉफ्ट लैंडिंग हमारे वैज्ञानिक समुदाय की दशकों की जबरदस्त प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिणाम है। 1962 के बाद से, भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम नई ऊंचाइयों को छू रहा है और युवा सपने देखने वालों की पीढ़ियों को प्रेरित कर रहा है।

कुमार विश्वास ने दी बधाई

कुमार विश्वास ने एक्स पर ट्विट कर चंद्रयान-3 की चांद पर सफल सोफ्ट लैंडिंग के लिए इसरो को बधाई दी। उन्होंने लिखा।

चंदा मामा पास के,

नवयुग के आभास के।

भारत की नव-चेतना,

इसरो के विश्वास के।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵