Bypoll Results: BJP ने त्रिपुरा की धानपुर और बोक्सानगर सीटों पर दर्ज की जीत, पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल

Tripura Bypoll Results: त्रिपुरा विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को जीत हुई है।जीत के बाद भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल देखा जा रहा है
Tripura Bypoll Results
Tripura Bypoll Results

अगरतला, हि.स.। त्रिपुरा विधानसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को जीत हुई है। शुक्रवार को छठे और आखिरी राउंड की मतगणना समाप्त होने के बाद बोक्सानगर तथा धनपुर दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को जीत हासिल हुई। जीत के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय के साथ राज्य भर के भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल देखा जा रहा है।

भाजपा प्रत्याशी तफज्जुल हुसैन को 34146 वोट प्राप्त

बोक्सानगर सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तफज्जुल हुसैन ने 34146 वोट प्राप्त कर 30237 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं, इस सीट पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार मिजान हुसैन 3909 वोट लेकर 33965 मतों के भारी अंतर से चुनाव हार गए। इस सीट पर 434 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

भाजपा उम्मीदवार को मिले 30017 मत

राज्य की दूसरी विधानसभा सीट धनपुर से उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार बिंदु देवनाथ 30017 वोट प्राप्त करके 18871 मतों से चुनाव जीते। उनके प्रतिद्वंदी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार कौशिक चंद्रा 11146 मत प्राप्त करके 18871 मतों के अंतर से चुनाव हार गए। इस सीट पर 533 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल


दोनों सीटों पर भाजपा की जीत के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। सुबह से ही प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। चुनाव परिणाम घोषित होते ही जश्न शुरू हो गया।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in