back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिशन 2024 के रण को लेकर INDIA गठबंधन का बड़ा अपडेट, मुंबई बैठक में तय होगा झंडा

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी दलों और विपक्षी दलों के खेमे में तैयारी तेज हो गई है। ऐसे में विपक्षी दलों के नए गठबंधन ''इंडिया'' को एक और मुकाम हासिल होने वाला है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी दलों और विपक्षी दलों के खेमे में तैयारी तेज हो गई है। ऐसे में विपक्षी दलों के नए गठबंधन ”इंडिया” को एक और मुकाम हासिल होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई की बैठक में ‘‘इंडिया गठबंधन” को एक झंडा मिल सकता है। इस झंडे के तहत सभी विपक्षी पार्टियों जो भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ना चाहती हैं वह आएंगी। हालांकि कई विपक्षी पार्टियों ने गठबंधन कर यूपीए से इतर इंडिया नाम दिया है।

हमारी कोशिश सबको एकसाथ लाने की

इसी के बारे में अपडेट देते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने संयोजक बनने के सवाल पर पटना में कहा कि हमें संयोजक नहीं बनना, हमारी कोशिश सबको एकसाथ लाने की है। हम तो सबको इकट्ठा कर रहे हैं। हमें किसी पद की लालसा नहीं है। हालांकि यह भी बता दें कि इंडिया गठबंधन की पहली बैठक से ही सीएम नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की चर्चा चल रही है। दूसरी बैठक कर्नाटक में होने के बावजूद अभी तक किसी का नाम तय नहीं किया जा सका है कि आखिरी इस गठबंधन का संयोजक किसको बनाया जाए। कर्नाटक की बैठक में यह जरूर तय हुआ था कि एक कमेटी बनेगी जो सभी पार्टियों के बीच तालमेल बनाएगी। पीएम पद के लिए किसी खास चेहरे को सामने नहीं किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...