back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharastra Politics-महाराष्ट्र में बड़ा खेला – MVA फेल,अजित पवार ने कुछ बड़े नेताओं के साथ किया बीजेपी से मेल

शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम बने अजीत पवार, 8 और एनसीपी नेताओं ने ली शपथ

नई दिल्ली, हि.स.।। महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) टूटने के साथ ही अचानक बड़ा उलटफेर हो गया। एनसीपी नेता अजीत पवार ने एक बैठक बुलाकर शिंदे सरकार में शामिल होने का फैसला लिया और अपने समर्थक विधायकों के साथ राजभवन पहुंच गए। आनन-फानन में शपथ ग्रहण आयोजित करके अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री समेत अन्य 8 एनसीपी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिला दी गई।

एनसीपी नेता अजीत पवार ने दावा किया है कि पार्टी के 36 विधायकों ने शिंदे सरकार को समर्थन दिया है। राजभवन में सादे समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने राकांपा नेता अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके अलावा वरिष्ठ राकांपा नेता छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, धर्मराव बाबा अत्राम, अदिति तटकरे, संजय बंसोड़े और अनिल पाटिल को ने मंत्री पद की शपथ ली है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, राकांपा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल उपस्थित थे।

राकांपा नेता अजीत पवार ने आज सुबह अपने शासकीय बंगले देवगिरी पर समर्थक विधायकों की बैठक बुलाई। इस बैठक में दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, किरण लहमाटे, नीलेश लंका, धनंजय मुंडे, रामराजे निंबालकर, दौलत दरोदा, मकरंद पाटिल, एनुल बेनके, सुनील टिंगरे, अमोल मिटकारी, अदिति तटकरे, शेखर निकम, निलय नाइक, अशोक पवार, अनिल पाटिल, सरोज अहिरे उपस्थित थे। बैठक के बाद अजीत पवार अपने समर्थक विधायकों सहित राजभवन पहुंचे और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद अजीत पवार ने राज्यपाल को अपने 36 समर्थक विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी। इसके बाद राजभवन में स्थित सादे समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने राकांपा के 9 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

अजीत पवार ने आज पिछले साढ़े तीन साल में तीसरी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। अजीत पवार तथा अन्य राकांपा नेताओं के शपथ ग्रहण को शरद पवार ने अमान्य किया है। एनसीपी प्रमुख पवार ने कहा कि मुझे ठीक से पता नहीं है कि अजीत पवार ने यह बैठक क्यों बुलाई थी, लेकिन उनके पास बैठक बुलाने का अधिकार है। शरद पवार ने कहा कि जो लोग गए हैं, उनमें से 80 फीसदी विधायक वापस राकांपा में लौट आएंगे। इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि राकांपा में इन सभी विधायकों पर पार्टी के अंतर्गत कार्रवाई की जा सकती है।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है कि अब हमारे पास 1 मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री हैं। डबल इंजन सरकार अब ट्रिपल इंजन बन गई है। महाराष्ट्र के विकास के लिए मैं अजीत पवार और उनके नेताओं का स्वागत करता हूं। अजीत पवार का अनुभव महाराष्ट्र को मजबूत करने में मदद करेगा। अजीत पवार ने राज्य के विकास में सरकार का साथ दिया है। इससे राज्य का विकास अब बुलेट ट्रेन की गति से होगा। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में एक अलग तरह की विकास की राजनीति चल रही है। विकास के नाम पर अजीत पवार हमारे साथ आए हैं, इससे राज्य का विकास तेज गति से होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...