वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा में चार करोड़वां पौधा लगाएंगे अमित शाह, इस साल हो जाएंगी 5 करोड़ संख्या

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ग्रुप सेंटर में चार करोड़वां पौधा लगाएंगे।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली, हि.स.। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के ग्रुप सेंटर में चार करोड़वां पौधा लगाएंगे। यह जानकारी गुरुवार को गृह मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी। केन्द्रीय गृहमंत्री ने 12 जुलाई, 2020 को इस वृहद, मानवीय और अनूठे वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया था। मंत्रालय के अनुसार कल गृहमंत्री सीआरपीएफ के 08 विभिन्न परिसरों में कुल 15 भव्य नवनिर्मित भवनों व इमारतों का भी वीडिया कांफ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे।

3.55 करोड़ से अधिक लगाए पौधे

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने वर्ष 2020 से 2022 तक केवल तीन वर्ष के छोटे अंतराल में पूरे देश में सामूहिक रूप से 3.55 करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं। सभी केन्द्रीय सशस्त्र सुरक्षा बलों के लिए वर्ष 2023 में कुल 1.5 करोड़ पौधे लगाने का सामूहिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके फलस्वरूप इस अभियान के तहत कुल पौधारोपण की संख्या 5 करोड़ हो जाएगी, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति समग्र राष्ट्र के प्रयासों में सीआरपीएफ के अनुकरणीय योगदान को दर्शाता है।

कम से कम पचास प्रतिशत पौधे लम्बी आयु के हों

इस वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जलवायु के अनुरूप ईकाइवार लगाए जाने वाले पौधों की संख्या और प्रजातियों का आंकलन किया गया और इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई। साथ ही यह भी निश्चित किया गया कि लगाए जाने वाले पौधे यथासंभव देसी प्रजातियों के हों और कम से कम पचास प्रतिशत पौधे लम्बी आयु (100 वर्ष से अधिक) के हों। पौधों की प्रजातियों के चयन में यह भी ध्यान रखा गया कि वे आरोग्य वर्धक और पर्यावरण की दृष्टि से लाभकारी हों।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in