नीतीश के नए कैबिनेट की पहली बैठक आज, मंत्रियों के विभाग का हो सकता है बंटवारा

बिहार में एनडीए के साथ मिलकर नीतीश की नई सरकार का गठन होने के बाद आज नीतीश की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक हो सकती है। जहां मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होगा।
Nitish's cabinet meeting today
Nitish's cabinet meeting todaySocial media

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: तमाम सियासी उठक-पठक के बीच आखिरकार रविवार को नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ मिलकर  बिहार की नई सरकार बना ली है।  नीतीश कुमार ने राजनीति में इतिहास रचते हुए नौंवी बार  सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिंह ने भी शपथ ली।

कैबिनेट की बैठक आज संभव

बीजेपी के साथ मिलकर नीतीश की नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक आज सुबह 11:30 बजे होने वाले जा रही है। इस कैबिनेट की बैठक में नितीश के मंत्रियों का विभागों का बंटवारा किया जा सकता है। इसके साथ ही महाधिवक्ता मानोनयन के बिहार विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर भी लग सकती है।

गठबंधन छोड़ने के बाद नीतीश ने क्या कहा था

राजद, और कांग्रेस के साथ गठबंधन से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने सख्त तेवर में कहा था कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए इस्तीफा देना जरूरी हो गया था।। जो भी फैसला लिया गया। वह बिहार के हित में लिया गया है और वह जहां पहले थे अब वहीं  आ गए हैं। बिहार के विकास के लिए आगे काम करते रहेंगे।

क्या हुआ था इससे पहले

नीतीश कुमार ने साल 2020 का बिहार चुनाव NDA के साथ लड़ा था। दो साल बाद ही नीतीश ने ये गठबंधन छोड़ दिया था। उन्होंने तब भाजपा के अंदर चल रही दिक्कतों का कारण बताते हुए इस्तीफा दिया था। तब उन्होंने इस्तीफा देने के बाद 1 घंटे के अंदर राजद, कांग्रेस और लेफ्ट के साथ बिहार में सरकार बना ली थी। जहां उन्होंने अपनी सरकार में तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया था।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in