back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Russia Ukraine War: EX President बराक ओबामा समेत 500 अमेरिकी नागरिकों को रूस ने थमाया नो एंट्री का कार्ड

रूस ने अमेरिका पर पलटवार करते हुए बराक ओबामा समेत 500 अमेरिकी नागरिकों को रूस में जाने पर बैन लगा दिया है।

वाशिंगटन, रफ्तार डेस्क। रूस- यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका के कुछ नेताओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अमेरिका ने रूस पर पहले ही कई प्रतिबंध लगाया हुए है। जिसके मुख्य तौर पर रूस से तेल नहीं खरीदने को लेकर है।

रूस ने 500 अमेरिकों पर लगाया प्रतिबंध

रूस ने 500 अमेरिकी नागरिकों के रूस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इससे पहले अमेरिका में 100 रूसी संस्थानों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया गया था। यूक्रेन पर हमले के बाद से अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाना जारी रखा है। रूस ने अब 500 अमेरिकी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और कई टेलीविजन हस्तियां शामिल हैं।

रूस ने लिया अमेरिका से बदला

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि पुतिन प्रशासन अब 500 अमेरिकियों के लिए अपने दरवाजे बंद कर रहा है क्योंकि बाइडन सरकार ने बार-बार रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। इससे पहले अमेरिका में रूस से जुड़ी 100 से ज्यादा संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

रूस ने प्रमुख अमेरिकी एकरों पर लगाया प्रतिबंध

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका कोई भी दुश्मनी वाला कदम बिना जवाब के नहीं होगा। रूस ने जिनको प्रतिबंधित किया है, उनमें टीवी होस्ट स्टीफन कोल्बर्ट, जिमी किमेल और सेथ मायर्स भी शामिल हैं।

अमेरिकी सांसदो पर भी लगा प्रतिबंध

रूस ने कहा कि उसने रूस के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने के लिए अमेरिकी सांसदों और थिंक टैंकों को भी काली सूची में डाल दिया है। इसके अलावा यूक्रेन को हथियार देने वाली कंपनियों के प्रमुख अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का अल्टीमेटम, रूस को जंग खत्म करने के लिए दिए सिर्फ 10-12 दिन, वरना…

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है...
spot_img

Latest Stories

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵