back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ukraine-Russia War : रूस ने यूक्रेन पर फिर दागी कई मिसाइलें, बच्चे समेत 34 लोग हुए घायल

शुक्रवार को यूक्रेन में 20 से अधिक क्रूज मिसाइलों और दो विस्फोटक ड्रोन के जरिए हमला हुआ। यह लगभग दो महीनों में कीव को निशाना बनाने वाला पहला हमला था।

कीव, एजेंसी। रूस ने सोमवार को तड़के यूक्रेन के पूर्वी शहर पावलोह्राद पर कई मिसाइलें दागीं जिसमें 34 लोग घायल हो गए और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यूक्रेन के संपूर्ण राजधानी क्षेत्र में तड़के तीन बज कर लगभग 45 मिनट पर हवाई हमले के सायरन बजने लगे। इसके बाद विस्फोटों की आवाज़ें सुनाई दीं क्योंकि इन मिसाइलों को यूक्रेनी रक्षा प्रणालियों ने रोक दिया था।

यूक्रेन रूस की तरफ से दागी गई 18 मिसाइलों में से 15 को रोक लिया था

यूक्रेनी सशस्त्र बलों के कमांडर-इन-चीफ वालेरी जालुजनी ने कहा कि मरमांस्क क्षेत्र और कैस्पियन क्षेत्र में कुल मिलाकर 18 क्रूज मिसाइलें दागी गईं और उनमें से 15 मिसाइलों को रोक दिया गया। कीव शहर के प्रशासन के प्रमुख सेरही पोपको ने कहा कि शहर में दागी गई सभी मिसाइलों और कुछ ड्रोन को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि इस बारे में अधिक जानकारी बाद में उपलब्ध होगी।

रूस हमले में पांच बच्चे और 34 लोग हुए घायल

शुक्रवार को यूक्रेन में 20 से अधिक क्रूज मिसाइलों और दो विस्फोटक ड्रोन के जरिए हमला हुआ। यह लगभग दो महीनों में कीव को निशाना बनाने वाला पहला हमला था। हमले में, रूसी मिसाइलों ने कीव से लगभग 215 किलोमीटर दक्षिण में उमान शहर में एक रिहायशी इमारत को निशाना बनाया, जिसमें तीन बच्चों सहित 21 लोगों की मौत हो गई थी। सोमवार को हुए हमले में मिसाइलों ने पूर्वी निप्रॉपेत्रोव्स्क क्षेत्र में पावलोह्राद को निशाना बनाया, जिसमें पांच बच्चों समेत 34 लोग घायल हो गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत दौरे से पहले पुतिन का US-यूरोप को कड़ा संदेश, PM मोदी संग मुलाकात का बताया एजेंडा, होगी बड़ी डिफेंस डील

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत आने से ठीक पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीते मंगलवार को अपने दौरे की प्राथमिकताओं...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...