पुर्तगाल के 100 से अधिक पादरियों पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप ! 4 हजार से अधिक बच्चे हुए शिकार

पुर्तगाल में 13 फरवरी को छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि पुर्तगाल में रोमन कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने 4,815 बच्चों का यौन शोषण किया है।
पुर्तगाल के 100 से अधिक पादरियों पर बच्चों के यौन शोषण का आरोप ! 4 हजार से अधिक बच्चे हुए शिकार

लिस्बन, एजेंसी। पुर्तगाल में बाल यौन शोषण के कथित और संदिग्ध 100 से अधिक आरोपित पादरी चर्च की भूमिका में सक्रिय हैं। इस संगीन मामले की जानकारी जनवरी 2022 से जांच कर रहे एक आयोग के प्रमुख ने दी। आयोग का नेतृत्व बाल मनोचिकित्सक पेड्रो स्ट्रेच कर रहे हैं। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि यह मामला पूरे समाज को चौंकाने वाला है।

पुर्तगाल में रोमन कैथोलिक चर्च में 4,815 बच्चों का यौन शोषण हुआ

इस संबंध में आयोग के हवाले से 13 फरवरी को छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि पुर्तगाल में रोमन कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने कम से कम 4,815 बच्चों का यौन शोषण किया है। आरोपित ज्यादातर पादरियों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है। आयोग ने आरोपितों की संख्या को टिप ऑफ द आइसबर्ग करार दिया है। पेड्रो स्ट्रेच ने कहा है कि ऐसे पादरियों की सूची चर्च और लोक अभियोजक कार्यालय को भेजी जाएगी।

आरोपितों को चर्च में उनकी भूमिका से हटाने की मांग

स्ट्रेच का कहना है कि आरोपितों को चर्च में उनकी भूमिका से हटाने के साथ जांच के दौरान उनके इन बच्चों और किशोरों से बातचीत करने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। इस मामले में चर्च का सहयोग करना नैतिक कर्तव्य है।

सदस्यों के बीच संदिग्धों की खोज का प्रयास नहीं करेगा

विशप कॉन्फ्रेंस के प्रमुख जोस ओरनेलस ने कहा कि अभी सूची नहीं मिली है। इसलिए चर्च अपने सदस्यों के बीच संदिग्धों की खोज का प्रयास नहीं करेगा। ओरनेलस ने कहा कि पुर्तगाली विशप 3 मार्च को मिलेंगे और भविष्य में ऐसी घटना को रोकने के लिए 'अधिक कुशल और उपयुक्त तंत्र' को लागू करने पर विचार करेंगे।


Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in