back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईरान के जेल में बंद नरगिस मोहम्‍मदी को मिला नोबेल शांति पुरस्‍कार, महिला उत्पीड़न के खिलाफ उठाई आवाज

Nobel Prize 2023: नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने ईरान में महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने के लिए नर्गेस मोहम्मदी को वर्ष 2023 के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा हुई है।

स्टॉकहोम, रफ्तार डेस्क (हि.स.)। ईरान में महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने, सभी के लिए मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की लड़ाई के लिए नरगिस मोहम्मदी को वर्ष 2023 के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा हुई है। मोहम्मदी अभी भी तेहरान की कुख्यात एविन जेल में बंद हैं। वह 19वीं महिला हैं, जिन्हें यह पुरस्कार मिला है।

ईरानी शासन ने उन्हें 13 बार किया गिरफ्तार

नोबेल पुरस्कार समिति की ओर से कहा गया कि नरगिस मोहम्मदी को बहादुरी भरे संघर्ष की जबरदस्त व्यक्तिगत कीमत चुकानी पड़ी। ईरानी शासन ने उन्हें 13 बार गिरफ्तार किया, पांच बार दोषी ठहराया और कुल 31 साल जेल और 154 कोड़े की सजा सुनाई। मोहम्मदी इस समय भी जेल में हैं। युवावस्था में भौतिकी की मेधावी छात्रा रही मोहम्मदी ने समानता और महिलाओं के अधिकारों के समर्थक के रूप में खुद को प्रतिष्ठित किया।

वर्ष 2011 में मोहम्मदी को पहली बार किया गया गिरफ्तार

वर्ष 2011 में मोहम्मदी को पहली बार गिरफ्तार किया गया था और जेल में बंद कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों की सहायता करने के उनके प्रयासों के लिए कई वर्षों के कारावास की सजा सुनाई गई थी। जमानत पर रिहा होने के बाद मोहम्मदी ने मौत की सजा के खिलाफ एक अभियान में खुद को झोंक दिया। मौत की सज़ा के ख़िलाफ़ आन्दोलन में सक्रियता के कारण 2015 में उन्हें फिर से गिरफ़्तार किया गया और उन्हें अतिरिक्त वर्षों की जेल की सज़ा हुई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग जारी रही तो होंगे गंभीर दुष्परिणाम! राज्यसभा में मिडिल ईस्ट जंग पर बोले PM मोदी, कहा- हर संकट के लिए भारत तैयार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने राज्यसभा में मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर...
spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पगल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵