back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैगनर के चीफ प्रिगोझिन के बेलारूस पहुंचने से दहशत में लिथुआनिया, नाटो से लगाई सुरक्षा बढ़ाने की गुहार

लिथुआनिया के राष्ट्रपति ने कहा कि वे केवल लिथुआनिया के बारे में बात नहीं कर रहे, बल्कि नि:स्संदेह पूरे नाटो के बारे में बात कर रहे हैं।

विनियस, हिन्दुस्थान समाचार। रूस की बागी आर्मी वैगनर के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन के बेलारूस पहुंचने पर लिथुआनिया ने नाटो को चेताया है। लिथुआनिया ने कहा कि प्रिगोझिन के बेलारूस पहुंचने की स्थिति में नाटो को अपने पूर्वी हिस्से को मजबूत करने की सख्त जरूरत है।रूस में कभी पुतिन की मददगार रही वैगनर आर्मी ने बीते दिनों बगावत कर दी थी। बाद में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्थता से मामला सुलझा और वैगनर आर्मी के मुखिया येवगेनी प्रगोझिन ने अपने सैनिकों को मॉस्को जाने से रोक दिया था। एक समझौते के तहत प्रगोझिन रूस छोड़ कर बेलारूस जाने के लिए राजी हुए थे।

पूर्वी सीमाओं की सुरक्षा और मजबूत करने की जरूरत

अब बेलारूस और रूस के पड़ोसी देश लिथुआनिया के राष्ट्रपति गीतानास नौसेदा ने नाटो को आगाह किया है। रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ वैगनर के विद्रोह पर चर्चा करने के लिए सुरक्षा समिति के साथ बैठक के बाद नौसेदा ने कहा है कि अगर प्रिगोझिन या वैगनर समूह का हिस्सा अस्पष्ट इरादों और प्लानिंग के साथ बेलारूस आता है तो इसका मतलब सिर्फ यही है कि हमें अपनी पूर्वी सीमाओं की सुरक्षा और मजबूत करने की जरूरत है।

सहयोग करने को लिथुआनिया तैयार

लिथुआनिया के राष्ट्रपति ने कहा कि वे केवल लिथुआनिया के बारे में बात नहीं कर रहे, बल्कि नि:स्संदेह पूरे नाटो के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेलारूस के राजनीतिक और सुरक्षा पहलुओं का आकलन करने के लिए खुफिया सहयोग करने को लिथुआनिया तैयार है। लिथुआनिया अगले महीने नाटो शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। नौसेदा ने कहा कि सम्मेलन के लिए सामान्य सुरक्षा योजना में रूस में जो कुछ हुआ उसके बाद बदलाव की जरूरत नहीं है। नौसेदा का दावा है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भविष्य में और भी बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत दौरे से पहले पुतिन का US-यूरोप को कड़ा संदेश, PM मोदी संग मुलाकात का बताया एजेंडा, होगी बड़ी डिफेंस डील

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत आने से ठीक पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीते मंगलवार को अपने दौरे की प्राथमिकताओं...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...